मानसी शर्मा / –जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में एक बारूदी सुरंग में धमाका हो गया, जिसमेंसेना का 1 जवान शहीद हो गया है। वहीं एक जवान घायल बताया जा रहा है। घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है।यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे फॉरवर्ड डिफेंस लाइन (FDL) से लगभग 300 मीटर की दूरी पर हुई। जब विस्फोट हुआ तब सेना के दोनों जवान नियंत्रण रेखा पर नियमित निगरानी कर रहे थे।
इस बीच सेना ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सुरंग में विस्फोट तब हुआ जब सेना का एक गश्ती दल एलओसी पर नियमित निगरानी कर रहा था।
गणतंत्र दिवस से पहले बढ़ा दी गई सुरक्षा
आपको बता दें कि, गणतंत्र दिवस और अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा सहित पूरे जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा बलों और पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “22 जनवरी को अभिषेक समारोह और गणतंत्र दिवस समारोह से पहले सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं। सुरक्षा तंत्र को अलर्ट पर रखा गया है।”
श्रीनगर-चौकीबल हाईवे पर IED बरामद
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गैर-विस्फोटित विस्फोटक सामग्री (आईईडी) बरामद की गई और उसे नष्ट कर दिया गया। सेना ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आईईडी कुपवाड़ा जिले में श्रीनगर-चौकीबल राजमार्ग पर चौकीबल के पास बरामद किया गया। सेना की चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “चिनार कोर के योद्धाओं ने श्रीनगर-चौकीबल राजमार्ग पर चौकीबल के पास एक आईईडी बरामद करके और उसे नष्ट करके एक बड़ी आतंकवादी घटना को टाल दिया।” उन्होंने कहा, ”भारतीय सेना कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त रखने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है।”


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार