धूमधाम से मनाई गई समाजसेवी चौ. कप्तान सिंह राठी की तीसरी जयंती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

धूमधाम से मनाई गई समाजसेवी चौ. कप्तान सिंह राठी की तीसरी जयंती

-दिवंगत समाजसेवी चौ. कप्तान सिंह राठी की स्मृति में किया गया भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

बहादुरगढ़/कृष्ण गोपाल विद्यार्थी/- क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी चौ. कप्तान सिंह राठी की तीसरी पुण्यतिथि पर गाँव खरहर में भव्य स्मृति समारोह का आयोजन किया गया जिसमें राठी और रूहिल के नौ गाँवों के अलावा बेरी, छारा, मातन, खरमाण, छुड़ानी, दुल्हेड़ा, दूबलधन माजरा, डीघल व पेलपा सहित आसपास के अनेक गाँवों के हज़ारों लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर जहां विभिन्न गाँवों के सरपंचों और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने दिवंगत राठी जी से जुड़े अनेक संस्मरण सुनाकर उन्हें अपने भाव पुष्प अर्पित किए। वहीं उनके सुपुत्र भूपेंद्र कप्तान राठी को सम्मान स्वरूप पगड़ी बांधकर हर शुभ कार्य में सहयोग देने की बात कही। पिता के मित्रों व परिचितों का इतना स्नेह पाकर भावुक हुए भूपेंद्र ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वह किसी भी मामले में अपने पिता की बराबरी तो नहीं कर सकते किंतु उनके द्वारा शुरू की गई समाज सेवा की परम्परा को भविष्य में भी जारी रखने का पूरा प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा, बेरी के कांग्रेस विधायक चौ. रघुबीर सिंह कादियान, बवाना के पूर्व आप विधायक रामचंद्र व द्रोणाचार्य अवार्डी मधुबन के सेवा निवृत्त पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह दहिया व किसान नेता रमेश दलाल सहित विभिन्न दलों व संस्थाओं से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

प्रातः दस बजे से शुरू होकर देर शाम संपन्न हुए भण्डारे में लगभग नौ हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा क्षेत्र के अनेक सरपंचों, बुजुर्गों और समाजसेवी महिलाओं को शाल भेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे गीतकार कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने अपने दिवंगत मित्र की जयंती पर हर वर्ष राष्ट्रीय कवि सम्मेलन करने की घोषणा भी की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox