भावना शर्मा/- शुक्रवार को हाईजैक हुए जहाज में फंसे 21 लोगों को नौसेना अपनी सूझबूझ से ऐसे बचाया कि जिसके बाद नौसेना की तारिफ हर किसी की जुबां पर हो रही है। उत्तरी अरब सागर में हाईजैक हुए जहाज में हथियार से लैस पांच से छह लोग सवार थे। जिसके बाद नौसेना बिना किसी नुकसान के लोगों की जान बचाई। दरअसल पूरा मामला यह है कि नौसेना के मार्कोस कमांडो ने बताया था कि उन्हें सूचना मिली थी कि जहाज पर हथियार से लैस पांच से छह लोग सवार हैं, जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस पर जहाज की तलाश कर आईएनएस चेन्नई ने शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 3 बजकर 15 मिनट पर अरब सागर में सोमालिया के तट के पास अगवा पोत को घेर लिया था। वहीं, जवानों ने जहाज को चारों ओर से घेर समुद्री लुटेरों को जहाज को छोड़ने की चेतावनी दी।

उसके बाद भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो अगवा पोत पर उतरे और जहाज की तलाशी ली तो वहां पर कोई लुटेरा मौजूद मिला। हालांकि, अभी भारतीय नौसेना इस मामले में हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठी है बल्कि उसने लूटेरों की खोज के लिए युद्धपोत, समुद्री गश्ती विमान पी-8 आई और हेलीकॉप्टर सहित लंबी दूरी के प्रीडेटर एमक्यू9बी ड्रोन को समुद्र में तैनात कर दिए हैं।
बता दें, फिलहाल, भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई कार्गो शिप एमवी लीला नॉरफॉक के पास मौजूद है। जहाज में बिजली उत्पादन और नेविगेशन सिस्टम को बहाल करके उसे अगले बंदरगाह तक यात्रा शुरू करने में मदद की जा रही है। इससे पहले भारतीय नौसेना ने बचाए गए भारतीयों का एक वीडियो साझा किया जिसमें नौसेना ने जिन लोगों की जान बचाई थी उनमें से एक भारतीय कहता दिख रहा है कि उसे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। वहीं, एक अन्य ने कहा कि हम 24 घंटों से डर में थे। अब हमें राहत मिली है। इसी बीच, एक शख्स ने कहा कि हम सब भारत की नौसेना पर गर्व महसूस करते हैं। फिर क्या था सब लोगों ने एक सुर में ’भारत माता की जय’ के नारे लगाए।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे