मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 19 राज्यों में छाया कोहरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 19 राज्यों में छाया कोहरा

-दिल्ली में 21 ट्रेनें लेट, छाए बादल, श्रीनगर की डल झील पर बर्फ की परत, माइनस 5 डिग्री पहुंचा पारा

भोपाल/दिल्ली/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- नए साल के पहले दिन भी मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत देश के 19 राज्यों में कोहरा देखने को मिला। उत्तर भारत के कई जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई। विजिबिलिटी कम होने के कारण दिल्ली में 21 ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं चल सकीं। उधर, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी देखने को मिली। श्रीनगर में पारा माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। डल झील पर हल्की बर्फ की परत देखने को मिली है।

वहीं, पंजाब के कई जिलों में तापमान 6ह्-9ह् सेल्सियस के बीच पहुंच गया। घने कोहरे के कारण पंजाब सरकार ने स्कूलों का टाइम बदल दिया। अब स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही लगेंगे। यह नियम 14 जनवरी तक लागू रहेगा। हालांकि राजधानी दिल्ली में सर्दी से राहत देखने को मिली है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। लेकिन दिल्ली में बादल छाए रहने से सर्दी बढने का अनुमान लगाया जा रहा है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?
प्राइवेट वेदर फोरकास्ट एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक पंजाब और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। वहीं, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिन तक बहुत घना कोहरा होने की संभावना है। उधर, आईएमडी के मुताबिक, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और केरल में 2 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

अरब सागर में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र
प्डक् के मुताबिक अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके कारण कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप और आसपास के दक्षिण पश्चिम अरब सागर में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मछुआरों से चेतावनी वाली जगहों पर समुद्र में जाने से मना किया गया है।

मौसम विभाग की एडवाइजरी- ड्राइविंग में सावधानी रखें
-ट्रैफिक – कोहरा होने पर गाड़ी चलाते समय या किसी ट्रांसपोर्ट के जरिए ट्रैवल करते समय सावधान रखें। ड्राइविंग धीरे करें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। ट्रैवल शेड्यूल के लिए एयरलाइंस, रेलवे और स्टेट ट्रांसपोर्ट के संपर्क में रहें। एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट रवाना होने से पहले उड़ानों की स्थिति चैक कर लें।
-हेल्थ – जब तक इमरजेंसी न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें और चेहरे को ढंक कर रखें। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस से पीड़ित लोग लंबे समय तक घने कोहरे में रहने से बचें। इससे सांस से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है

राज्यों में मौसम का हाल
मध्यप्रदेशः नए साल की शुरुआत कोहरे के साथ, पूर्वी एमपी में आज हो सकती है बारिश
मध्यप्रदेश में नए साल के पहले दिन पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, सागर, रीवा संभाग में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में मध्यम से सोमवार सुबह घना कोहरा रहा। यहां दिन के टेम्प्रेचर में भी गिरावट आएगी। सर्द हवाएं समस्या बढ़ा सकती हैं। 4 जनवरी तक प्रदेश में बादल, हल्की बूंदाबांदी वाला मौसम रहेगा। फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पूरी खबर पढ़ें…

छत्तीसगढ़ः नए साल के पहले दिन ठंड से राहत, कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान
छत्तीसगढ़ में नए साल के पहले दिन ठंड से राहत देखने को मिल रही है। अगले कुछ दिनों में भी प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ने के आसार नहीं है। तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की भी संभावना नहीं है। हालांकि, मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

राजस्थानः नए साल की शुरुआत तेज ठिठुरन के साथ, 9 जिलों में कोल्ड डे का यलो अलर्ट
राजस्थान में नए साल की शुरुआत के साथ सर्दी तेज होने लगी है। ठंडी हवा और कोहरे के कारण रात के साथ दिन में भी ठिठुरन बढ़ गई है। आज माउंट आबू में लंबे समय बाद पारा फ्रीजिंग पॉइंट पर आने से यहां की वादियों में फिर से बर्फ जम गई। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के 9 जिलों में शीतदिन (कोल्ड डे) होने का यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तरप्रदेशः कोहरे से राहत मिली, सर्दी का सितम बरकरार; इस सप्ताह गिरेगा तापमान
उत्तरप्रदेश के कई जिलों में कोहरे से राहत मिली है। आज सोमवार यानी नई साल की सुबह कोहरा कम छाया। विजिबिलिटी बेहतर रही, लेकिन शीतलहर बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरप्रदेश में अगले 2 दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

पंजाबः घने कोहरे-ठंड के बीच नए साल का आगाज, मौसम विभाग ने अलर्ट रहने की सलाह दी
पंजाब में भी लोगों का नए साल का आगाज घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से हुआ है। राज्य के 80 स्थानों पर लोग घने कोहरे और शीत लहर का का सामना कर रहे हैं। ठिठुरन भी बढ़ गई है। इन इलाकों में डेरा बाबा नानक से लेकर पंजाब का प्रवेश द्वार डेराबस्सी तक शामिल है। मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।

हरियाणाः 14 जिलों में कोहरे का अलर्ट, शिमला से भी ठंडा करनाल
हरियाणा में कोल्ड वेव का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। 24 घंटे में सूबे में दिन का तापमान 4.6 डिग्री नीचे रहा, वहीं रात के टेम्परेचर में भी 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे रात और दिन के समय ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि, आज प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा कम देखने को मिला।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox