नागपुर/नई दिल्ली/ – गुरूवार 28 दिसंबर को नागपुर में कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है। साथ ही उन्होने दावा किया कि बीजेपी के कई सांसद मुझसे छुपकर मिलते हैं और कहते है कि अब सहा नही जाता है। ऊपर से आदेश आता है, हमें पालन करना पड़ता है, फिर चाहे अच्छा लगे या नहीं लगे, बीजेपी में किसी की नही चलती।’’

उन्होंने कहा, ’’हमारे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने सवाल किया कि जीएसटी से किसानों का क्या फायदा हुआ तो ये सवाल उन्हें अच्छा नहीं लगा। उन्हें पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया।’’ राहुल गांधी ने कहा कि हमसे सवाल किया जाता है कि कांग्रेस ने क्या किया? आजादी से पहले देश में आते तो 500 से 600 से राजा मिलते और अंग्रेज थे। हिंदुस्तान की जनता को इस देश में कोई अधिकार नहीं था।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि