राजधानी के एयरोसिटी के होटल में देहव्यापार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजधानी के एयरोसिटी के होटल में देहव्यापार

-पांच युवतियों समेत छह पकड़े, सोशल मीडिया पर ग्राहकों से करते थे संपर्क

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के पास एयरोसिटी स्थित एक होटल में देहव्यापार का मामला सामने आया है। नए साल को लेकर सतर्कता बढ़ाने पर पुलिस को इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने एक होटल में दबिश देकर पांच युवतियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सोशल मीडिया पर ग्राहकों से संपर्क करते थे।

पुलिस के अनुसार, दो युवतियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एयरोसिटी स्थित होटल में देह व्यापार चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने तीन टीमें गठित कीं। इसके बाद पुलिस टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये दलाल से संपर्क किया। उससे बातचीत होने के बाद पुलिस की तीनों टीमें होटल पहुंचीं। इसके बाद एक पुलिसकर्मी ने नकली ग्राहक बनकर दलाल से संपर्क किया। दलाल उसे एक कमरे में ले गया जहां युवतियां मौजूद थीं। सौदा तय होने के बाद पुलिसकर्मी ने इस बात की जानकारी अन्य टीमों को दे दी।

इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर तीन युवतियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि होटल के बाहर से दो युवतियों के साथ एक दलाल पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये ग्राहकों से संपर्क करते थे। इसके बाद ग्राहकों को युवतियों के फोटो भेजे जाते थे। युवतियों के चयन के बाद ग्राहकों को होटल बुलाया जाता था। यहां उनसे ऑनलाइन भुगतान करवाया जाता था। इस मामले में होटल प्रबंधन को भी जांच में शामिल होने का नोटिस दिया गया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox