नांगलोई में किया जाएगा एमपी के सीएम मोहन यादव का भव्य स्वागत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नांगलोई में किया जाएगा एमपी के सीएम मोहन यादव का भव्य स्वागत

-एमपी, छत्तीसगढ व राजस्थान के मुख्यमंत्रियों से गांवों किसानों के विकास की मांग करेंगी पंचायत संघ -नवनियुक्त सीएम गांवो-खेतो में बोरवेल बंद व गांवो में छोटे बच्चो के पार्को की रखे आधारशीला

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भाजपा आलाकमान ने मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त करने से दिल्ली के नांगलोई इलाके के भाजपा नेताओं की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। वह जल्द से जल्द उनसे मुलाकात करके उनके स्वागत की तैयारी में जुट गए।
         वर्ष 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान मोहन यादव को नांगलोई का प्रभारी बनाया था। उसी दौरान प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य रहे। दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थानसिंह यादव ने बताया की मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त करने की जानकारी मिलने पर उनके साथ-साथ इलाके के तमाम नेता गदगद हो गए। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान मोहन यादव उनके निवास पर आए थे और उनसे दिल्ली के गांवो, खेतों व किसानों को लेकर चर्चा हुई थी। वे ऐसे घुल मिल गए थे, जैसे वे उनके बीच रहते हो। उस समय उन्होंने नेता के बजाए एक कार्यकर्ता की तरह कार्य किया था। उन्होंने चुनाव प्रबंधन के साथ-साथ प्रचार भी किया था।
          पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की उनको मुख्यमंत्री शपथ लेने के बाद हम उनसे व छत्तीसगढ ओर राजस्थान के नवनियुक्त मुख्यमंत्रियों से भी मांग करेंगे की वे राज्य के गांवो, खेतो में खुदे बोरवेल को बंद कराए ताकि छोटे छोटे मासूम बच्चे उसमें ना गिरे और हर गांव में छोटे बच्चो के लिए पार्क बनवाएं। सभी सीएम गांवो व किसानों के विकास पर ज्यादा काम करें।
          पूर्व मंत्री देवेंद्र शौकीन ने कहा कि मोहन यादव ने वर्ष 2020 के चुनाव में पार्टी को जिताने के लिए तमाम नेताओं के ही नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के घर पर भी दस्तक दी थी वो जमीन से जुड़े नेता हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox