किसानों ने कहा, मुआवजे के लिए जाएंगे कोर्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किसानों ने कहा, मुआवजे के लिए जाएंगे कोर्ट

मानसी शर्मा / – दिल्ली देहात के कई गांवों से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन के विरोध में स्थानीय किसान अब कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उनका कोई नहीं सुन रहा है। प्रशासन से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कुछ भी होता नहीं दिख रहा है। किसान करीब एक महीने से पावर ग्रिड कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का एक ही मांग है, जमीन के बदले उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों का कहना है कि जिलाधिकारी के पास इस मामले में अपील लगाए हुए तकरीबन 50 दिन हो गए हैं, फिर भी किसानों का पक्ष ठीक से सुना नहीं गया।

किसानों की लड़ाई लड़ रहे दिल्ली किसान अधिकार मंच के संयोजक सतेंद्र लोहचब ने बताया कि पावर ग्रिड कारपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड की ओर से पहले फेज में दिल्ली देहात के 19 गांवों में एचटी लाइन का काम किया जाना है।  कई गांवों में तो किसानों के बिना इजाजत ही एचटी टावर लगाने के लिए किसानों की जमीन पर कई गड्ढे खोद दिए। उन्होंने दो-टूक कहा कि मुआवजे को लेकर कोई बात नहीं बनी तो जल्द ही हम इस मसले को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी भी कर रहे हैं। हम किसानों को जमीन के बदले मुआवजे का प्रविधान होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इलाके के जनप्रतिनिधियों ने भी दिल्ली के – मुख्यमंत्री से मिलवाने की बत तो कही, लेकिन अभी तक हम इंतजार ही कर रहे हैं। आश्वासन देने के बाद कोई भी समस्या के समधान तक नहीं पहुंचा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox