मानसी शर्मा / – पल्स पोलियो अभियान के तहत उत्तरी दिल्ली जिले में जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथ पर पल्स पोलियो की दवा निश्शुल्क दी गई। इसे लेकर जिले में एक हफ्ते तक अभियान चलाया जाएगा। मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डा. नमृता नैय्यर ने बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, विश्व स्वास्थ्य संगठन व अन्य सरकारी विभागों के सहयोग से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत पोलियो बूथ पर दवा निःशुल्क पिलाई जा रही है जिसकी शुरूआत 10 दिसंबर को हुई। यह उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान दिल्ली के सभी जिलों में 11 से 15 दिसंबर तक चलेगा।
जिला टीकाकरण अधिकारी डा. ज्योति प्रकाश बिशोई ने बताया कि जहांगीरपुरी बी-ब्लाक के औषधालय में जिला स्तर पर पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उतरी जिले में 681 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। साथ ही मेट्रो की येलो लाइन के तीन मेट्रो स्टेशन रोहिणी सेक्टर-18, जहांगीरपुरी और जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन पर दवा पिलाने के लिए टीम बनाई गई है। इस अभियान में उतरी जिला में लगभग दो लाख बच्चों तक दवा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। डा. सुधा गुप्ता, डा. चेतन शर्मा, डा. सोनल, डा. मनीष सैनी, डॉ. अजहर अहमद, डा. सुषमा राजपूत, रतना यादव, तरुणा कौशिक, मो. दानिश नेहा भाटिया व अन्य मौजूद रहे।


More Stories
‘हनुमान अंश’ के बाद प्रेमानंद जी महाराज पर बनेगी ‘राधा अंश’! विराट कोहली-अनुष्का शर्मा होंगे फिल्म का हिस्सा
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
नेपाल : ‘मिस नेपाल’ से सफ़र शुरू हुआ आज रेस्क्यू ऑपरेशन में उड़ान भर रही है पहली हेलीकाप्टर पायलट प्रिया अधिकारी