ईमानदारी के कारण जेल भी जाना पड़ा, तो गम नहीं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ईमानदारी के कारण जेल भी जाना पड़ा, तो गम नहीं

- आप के प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब सिंह यादव ने मटियाला में चलाया डोर-टू-डोर हस्ताक्षर अभियान- लगाया आरोप- भाजपा सरकार धीरे-धीरे देश के लोकतंत्र को खत्म करने पर लगी हुई है

मानसी शर्मा /- आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में चलाए जा रहे ‘मैं भी केजरीवाल’ हस्ताक्षर अभियान में रविवार को प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक गुलाब सिंह यादव ने मटियाला विधानसभा में डोर-टू-डोर कैंपेन किया। गुलाब सिंह यादव ने लोगों के बीच जाकर उनसे जाना कि अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हो जाते हैं, तोक्या उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए? या फिर उन्हें जेल से ही सरकार चलानी चाहिए? गुलाब सिंह यादव ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि उन्हें जेल में डालने का ष्ड्यंत्र रचा जा रहा है या उन पर फर्जी मुकदमे किए जा रहे हैं। इससे पहले भी यह सब हो चुका है, लेकिन उन्हें जेल जाने से डर नहीं लगता।
गुलाब सिंह यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता के कारण उनको रोकने के लिए ईडी और सीबीआइ का डर दिखाया जा रहा है। अगर अपनी ईमानदारी के कारण जेल में जाना पड़ा, तो एक पल के लिए भी नहीं हिचकेंगे। उन्होंने कहा कि आज सबके सामने देश के लोकतंत्र बचाने की चुनौती है। भाजपा धीरे-धीरे देश के लोकतंत्र को खत्म करने पर लगी हुई है। खुलेआम ईडी और सीबीआइ का दुरुपयोग किया जा रहा है। जनता गद्दी पर बैठा सकती है और वही जनता गद्दी से उतारकर फेंक भी सकती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox