पैरामिलिट्री की पुरानी पैंशन बहाली को लेकर पूर्व एडीजी द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पैरामिलिट्री की पुरानी पैंशन बहाली को लेकर पूर्व एडीजी द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

-रक्षा मंत्री ने इस मुद्दे पर प्राथमिकता से काम करने का दिया आश्वासन

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन चेयरमैन श्री एचआर सिंह एक्स एडीजी सीआरपीएफ द्वारा पैरामिलिट्री फोर्सस के जवानों की पुरानी पैंशन बहाली व अन्य भलाई संबंधित मुद्दों को लेकर आज केन्द्रीय रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह जी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद रक्षा मंत्री ने इस मुद्दे पर प्राथमिकता से काम करने का आश्वासन दिया है।
          महासचिव रणबीर सिंह द्वारा प्रेस विज्ञप्ति  जारी करते हुए कहा कि पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह ने  सरहदों के वास्तविक चौकीदारों की पैंशन बहाली का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए कहा कि बिना पैंशन जवानों का बुढापा कैसे कटेगा। उन्होंने महासचिव रणबीर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल द्वारा 5 बार की गई उन मुलाकातों का जिक्र भी किया जब माननीय राजनाथ सिंह जी केंद्रीय गृह मंत्री पद पर विराजमान थे। उन्होंने मानवीय दिल्ली हाईकोर्ट के 11जनवरी 2023 के उस फैसले का भी जिक्र किया जिसके अनुसार सभी केंद्रीय अर्धसैनिक बल केन्द्र के सशस्त्र बल हैंऔर संविधान में भी यह स्पष्ट रूप से अंकित है। पूर्व एडीजी के कहे अनुसार आने वाले 2024 के आम चुनावों में 20 लाख पैरामिलिट्री परिवारों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी हम उन अर्ध सैनिकों के हकों की बात कर रहे हैं जो सैकड़ों हजारों किलोमीटर घर परिवार से दूर पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में निष्पक्ष भुमिका निभा रहे हैं जिनका किसी पार्टी विशेष से कोई लेना देना नहीं और खास बात यह कि चुनावी मौसम के चलते 5 प्रतिशत पैरामिलिट्री जवान घर छुट्टी नहीं जा पाएंगे जबकि साल खत्म होने को है। माननीय रक्षा मंत्री जी से मुलाकात के दौरान पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह के साथ श्री विजय नागर चेयरमैन टोंस ब्रिज स्कूल व पूर्व चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत जी की बेटी एडवोकेट तरिनी रावत भी मौजूद रही।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox