जी डी गोयनका में मनाया गया वार्षिकोत्सव ‘उल्लास 2023’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जी डी गोयनका में मनाया गया वार्षिकोत्सव ‘उल्लास 2023’

-’नन्हे मुन्नों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से मोहा मन’ -जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

बहादुरगढ/शिव कुमार यादव/- बहादुरगढ़ के जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘उल्लास 2023’ बड़ी धूम-धाम और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम प्री-प्राइमरी,  प्राइमरी और सीनियर तीन भागों में बंटा था। जिसमें भिन्न-भिन्न रूपरेखाओं का प्रदर्शन किया गया। जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह वार्षिकोत्सव में मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशकगण, प्राचार्या एवं मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। जिसमें गुब्बारों के साथ उल्लास 2023 का बैनर आकाश की ओर छोड़ा गया जो प्रतीक था छात्रों के ऊंचाइयों की ओर बढ़ने और स्वपन पूरे करने का। तदुपरांत नन्हें गोयनकंस ने कृष्ण लीला का मनोरम दृश्य प्रस्तुत कर सभा को आध्यात्मिक बना डाला। विद्यालय के प्राइमरी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने एक शाम देश के नाम द्वारा फौजी भाइयों की जीवन शैली तथा पर्यावरण को प्रदर्शित कर पेड़ बचाओ का संदेश दिया। वहीं विद्यालय की कक्षा छठी से ग्यारवीं तक के छात्र-छात्राओं ने एक बच्चे के जन्म से विद्यालय और फिर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने तक का सफर बड़े ही रोचक, संगीतमय नाटयरूपांतरण द्वारा प्रस्तुत कर वहां उपस्थित अतिथि एवं अभिभावक गण को भाव विभोर कर गदगद कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रांगण का मनोरम दृश्य अविस्मरणीय था। छात्रों के हाथ में प्रकाशित प्रकाश पुंज ऐसे प्रतीत हो रहे थे, मानो अंतरिक्ष से आकाशगंगा जी डी गोयनका के प्रांगण में उतर आई हो।

विद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर सुचित्रा भट्टाचार्या ने बताया कि वार्षिकोत्सव को केवल मनोरंजन तक ही सीमित न रखते हुए जी डी गोयनका ने वास्तविक जीवन शैली को प्रदर्शित करने का एक प्रयास मात्र किया हैद्य जिसके द्वारा वे अपने प्रत्येक छात्र को उनके अभिभावकगण की इच्छाओं और सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित कर सकें।

विद्यालय की निदेशिका शैलजा जून ने बताया कि वह आरंभ से ही समाज में अच्छे विचारों को निहित करना तथा लोगों की सोच को बदलने का विचार अपने कर्मों द्वारा प्रस्तुत करती आई हैं और इस वार्षिकोत्सव ‘उल्लास 2023’ के द्वारा वे समाज तथा छात्रों को यह संदेश देना चाहती हैं कि वे जी डी गोयनका बहादुरगढ़ द्वारा सदैव ही अपने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास करती रहेंगी, और देश के भावी नागरिकों को देश तथा संस्कृति से जोड़े रखने में सहयोग करती रहेंगी।

इस अवसर पर मुख्यअतिथि उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox