तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, मौत

सांकेतिक तस्वीर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंड़ीगढ़ :- रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक दंपति की मौत हो गई। यह घटना अबोहर के गांव खुईयां सरवर और पंचकोसी के बीच हरीपुरा के नजदीक हुई है। वहीं कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। इससे कार चालक भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना खुईयां सरवर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक दंपति श्रीगंगानगर की रामदेव कालोनी निवासी थे।
परमजीत कुमार थाना खुईयां सरवर प्रभारी ने बताया कि गांव पंचकोसी से खुईयां सरवर की ओर तेज गति से जा रही कार ने पहले तो आगे जा रही गांव ताजा पटी निवासी रायसाहब की कार को टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक बाइक से जा टकराई और सड़क पर पलट गई। टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी सड़क के किनारे जा गिरे और फसलों की सुरक्षा के लिए खेत के किनारे लगे कोबरा तार में उलझ कर घायल हो गए। दोनों गांव बांडीवाला जा रहे थे। घायल दंपति के पीछे आ रहे उनके परिजनों ओम प्रकाश, सोहन लाल और रानी देवी ने जब तक उन्हें संभाला तब तक घायल महिला रानी पत्नी राजकुमार की मौत हो गई। जबकि राजकुमार ने सरकारी अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में कार चालक गांव जंडवाला मीरा सांगला निवासी वरिंद्र कुमार भी आंशिक रूप से घायल हुआ है। रविवार सुबह गांव हरीपुरा के पास हुई सड़क दुर्घटना में प्रशासन की लापरवाही साफ तौर पर सामने आई। उपायुक्त के बार-बार आदेश के बाद भी मुख्य सड़कों के किनारे फसलों की सुरक्षा के लिए किसानों ने घातक कोबरा तार लगाए हुए हैं। रविवार को जब बाइक सवार राजकुमार और उसकी पत्नी रानी कार की टक्कर से सड़क के किनारे गिरे तो वे कोबरा तार में फंस गए। इससे उनके कपड़े भी फट गए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि अगर सड़क के किनारे यह जानलेवा कोबरा तार न लगे होते तो शायद इनकी जान बच सकती थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox