OBEROI HOTEL GROUP के मुखिया का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

OBEROI HOTEL GROUP के मुखिया का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मानसी शर्मा/- ओबेरॉय होटल ग्रुप के मुखिया अब हमारे  बीच नहीं रहे। पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय का आज 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पीआरएस के संरक्षक भी थे जिन्हें biki के नाम से भी जाना जाता था। बता दें कि पृथ्वी राज सिंह ने 2022 में EIH लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष और EIH एसोसिएटेड होटल्स लिमिटेड के चेयरमैन के रूप में अपने पद छोड़ दिया था।

ओबेरॉय होटल ग्रुप के मुखिया का निधन

जानकारी के अनुसार, पृथ्वी राज सिंह का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे भागवंती ओबेरॉय चैरिटेबल ट्रस्ट,कापसहेड़ा में किया जाएगा। पृथ्वी राज सिंह को 2008 में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उनकी शिक्षा भारत, यूनाइटेड किंगडम (यूके) और स्विट्जरलैंड में हुई थी। उन्हें कई लक्जरी होटल खोलकर अंतरराष्ट्रीय लक्जरी यात्रियों के लिए ओबेरॉय होटल को मानचित्र पर लाने का श्रेय दिया जाता है।

कौन थे PRS ओबेरॉय?

पृथ्वी राज सिंह का जन्म 1929 में दिल्ली में हुआ था। हालाँकि उन्होंने भारत के साथ-साथ यूनाइटेड किंगडम और स्विट्जरलैंड में भी पढ़ाई की। साल 2008 में उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था. उन्हें 2012 में इंटरनेशनल लग्जरी ट्रैवल मार्केट में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। 2022 में उन्होंने चेयरमैन और डायरेक्टर का पद छोड़ दिया। कंपनी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उनके प्रशंसक या कंपनी के लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं और उन्हें अंतिम विदाई दे सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox