
मानसी शर्मा /- भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए यात्रियों को सुविधा देने के लिए जयनगर, सीतामढ़ी, दरभंगा, गोरखपुर, छपरा और प्रयागराज के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। सीतामढ़ी के लिए सामान्य श्रेणी के कोच वाली ट्रेनें चलेंगी, जबकि अन्य शहरों के लिए आरक्षित श्रेणी के कोच वाली ट्रेनें चलेंगी। इसके अलावा, नियमित ट्रेनों में और बोगियां जोड़ने का फैसला किया गया है। ध्यान दें कि आनंद बिहार से पूर्वांचल की तरफ जाने वाली अधिकांश ट्रेनें चलती हैं।
कहा से चलेंगी ये और कहा रुकेंगी, पूरी लिस्ट
बता दें, यह ट्रेने 11 नवंबर, 14 नवंबर और 17 नवंबर को मध्यरात्रि 12:10 बजे नई दिल्ली से और 12 नवंबर, 15 नवंबर और 18 नवंबर को सीतामढ़ी से तड़के दो बजे चलेंगी। रास्ते में यह मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज और रक्सौल स्टेशनों पर ठहरेंगी।
यह आठ, 11, 15 व 18 नवंबर को शाम 7:35 बजे नई दिल्ली से और 9 नवंबर, 12 नवंबर, 16 व 19 नवंबर को दरभंगा से शाम छह बजे चलेंगी। यात्रा के दौरान यह मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल और सीतामढ़ी स्टेशनों पर रुकेंगी।
यह प्रत्येक बुधवार को आठ से 29 नवंबर तक छपरा से शाम पौने छह बजे और आनंद बिहार से नौ से 30 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को अपराह्न पौने तीन बजे निकलेंगी। रास्ते में सिवान, देवरिया, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली और मुरादाबाद के स्टेशन पर रुकेंगी।
प्रयागराज से 9, 14, 17, 21 व 23 नवंबर को रात्रि 9.25 बजे और आनंद बिहार टर्मिनल से 10, 15, 18, 22 व 24 नवंबर को पूर्वाह्न सवा दस बजे चलेंगी। यह ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला तथा अलीगढ़ के स्टेशनों पर पहुंचेगी।
गोरखपुर से यह विशेष ट्रेन तीन दिसंबर तक हर रविवार को रात्रि 8:55 बजे रवाना होंगी और चार दिसंबर तक हर सोमवार को दोपहर ढाई बजे पुरानी दिल्ली से रवाना होंगी। इसका परिवहन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर होगा।
9 नवंबर, 12 नवंबर और 15 नवंबर को पुरानी दिल्ली से रात्रि 11:05 बजे चलेंगी, जबकि 11 नवंबर, 14 नवंबर और 17 नवंबर को जयनगर से मध्यरात्रि डेढ़ बजे चलेंगी। गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा तथा मधुबनी स्टेशनों पर शयनयान और सामान्य श्रेणी कोच वाली ट्रेन मार्ग पर रुकेंगी।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ