यूपी बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी, दिवाली और छठ के अवसर पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी, दिवाली और छठ के अवसर पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

मानसी शर्मा /-   भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए यात्रियों को सुविधा देने के लिए जयनगर, सीतामढ़ी, दरभंगा, गोरखपुर, छपरा और प्रयागराज के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। सीतामढ़ी के लिए सामान्य श्रेणी के कोच वाली ट्रेनें चलेंगी, जबकि अन्य शहरों के लिए आरक्षित श्रेणी के कोच वाली ट्रेनें चलेंगी। इसके अलावा, नियमित ट्रेनों में और बोगियां जोड़ने का फैसला किया गया है। ध्यान दें कि आनंद बिहार से पूर्वांचल की तरफ जाने वाली अधिकांश ट्रेनें चलती हैं।

कहा से चलेंगी ये और कहा रुकेंगी, पूरी लिस्ट

बता दें, यह ट्रेने 11 नवंबर, 14 नवंबर और 17 नवंबर को मध्यरात्रि 12:10 बजे नई दिल्ली से और 12 नवंबर, 15 नवंबर और 18 नवंबर को सीतामढ़ी से तड़के दो बजे चलेंगी। रास्ते में यह मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज और रक्सौल स्टेशनों पर ठहरेंगी।

यह आठ, 11, 15 व 18 नवंबर को शाम 7:35 बजे नई दिल्ली से और 9 नवंबर, 12 नवंबर, 16 व 19 नवंबर को दरभंगा से शाम छह बजे चलेंगी। यात्रा के दौरान यह मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल और सीतामढ़ी स्टेशनों पर रुकेंगी।
यह प्रत्येक बुधवार को आठ से 29 नवंबर तक छपरा से शाम पौने छह बजे और आनंद बिहार से नौ से 30 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को अपराह्न पौने तीन बजे निकलेंगी। रास्ते में सिवान, देवरिया, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली और मुरादाबाद के स्टेशन पर रुकेंगी।

प्रयागराज से 9, 14, 17, 21 व 23 नवंबर को रात्रि 9.25 बजे और आनंद बिहार टर्मिनल से 10, 15, 18, 22 व 24 नवंबर को पूर्वाह्न सवा दस बजे चलेंगी। यह ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला तथा अलीगढ़ के स्टेशनों पर पहुंचेगी।

गोरखपुर से यह विशेष ट्रेन तीन दिसंबर तक हर रविवार को रात्रि 8:55 बजे रवाना होंगी और चार दिसंबर तक हर सोमवार को दोपहर ढाई बजे पुरानी दिल्ली से रवाना होंगी। इसका परिवहन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर होगा।

9 नवंबर, 12 नवंबर और 15 नवंबर को पुरानी दिल्ली से रात्रि 11:05 बजे चलेंगी, जबकि 11 नवंबर, 14 नवंबर और 17 नवंबर को जयनगर से मध्यरात्रि डेढ़ बजे चलेंगी। गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा तथा मधुबनी स्टेशनों पर शयनयान और सामान्य श्रेणी कोच वाली ट्रेन मार्ग पर रुकेंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox