
मानसी शर्मा /- दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार, 07 अक्टूबर को लोकप्रिय गायक और रैपर हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार को तलाक की मंजूरी दे दी। बता दें कि दोनों साल 2011 में शादी की थी। फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश परमजीत सिंह ने हनी सिंह और उनकी पत्नी के बीच ढाई साल पुराने मुकदमे को समाप्त करते हुए दोनों पक्षों को तलाक की डिक्री दे दी।
Divorced: घरेलू हिंसा के लगे थे आरोप
हनी सिंह की पत्नी ने सिंगर पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। उसने कहा कि वह डर में जिंदगी रही थी क्योंकि सिंह और उसके परिवार द्वारा उस पर मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक, यौन और आर्थिक हिंसा की गई थी। हालांकि दोनों पक्षों के समझौते पर पहुंचने के बाद आरोप वापस ले लिए गए थे।और निपटान की शर्तें सीलबंद लिफाफे में रखी गई थीं।
1 करोड़ का सौंपा गया था डिमांड ड्राफ्ट
बता दें कि पिछले साल सितंबर महीने में हनी सिंह ने अपनी पत्नी को ₹1 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट भी सौंपा था। लेकिन आज फैसला सुनाने से पहले जज ने गायक हनी सिंह से पूछा कि क्या वह अब भी अपनी पत्नी के साथ रहने की कोशिश करना चाहते हैं। जिसपर गायक ने उत्तर दिया कि साथ रहने या साथ रहने का कोई और मौका नहीं है





More Stories
बॉलीवुड अभिनेता अनिल चरणजीत पहुंचे जानकी झूला पूर्णानंद घाट महिला गंगा आरती में
8 लाख रुपये एडवांस, कलाकार की बुकिंग… सपना चौधरी का प्रोग्राम रद्द, पुलिस को भीड़ बेकाबू होने का डर
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!