छात्रा कीर्ति का हत्यारा मुठभेड़ में ढेर, 25 हजार का था इनाम घोषित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छात्रा कीर्ति का हत्यारा मुठभेड़ में ढेर, 25 हजार का था इनाम घोषित

-छात्रा को ऑटो से खींचने का था मुख्य आरोपी, हमले में युवती की हो गई थी मौत

गाजियाबाद/शिव कुमार यादव/- गाजियाबाद में लूट के लिए ऑटो से इंजीनियरिंग की छात्रा को खींचने वाले मुख्य आरोपी और पुलिस के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी जितेंद्र मारा गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के करीब पांच बजे मसूरी क्षेत्र में नहर पटरी पर पुलिस और लुटेरे के बीच मुठभेड़ हुई। जितेंद्र पर 12 से ज्यादा लूट के मामले और एक गैंगस्टर का मुकदमा भी था। छात्रा से लूट के मामले में फरार होने के बाद उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

दरअसल, एनएच-9 पर उद्योग कुंज के पास लुटेरों के हमले में घायल हुई इंजीनियरिंग की छात्रा कीर्ति ( 19) की उपचार के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई थी। बाइक सवार लुटेरों ने मोबाइल फोन लूटने के लिए उसे ऑटो से खींचने का प्रयास किया था। सड़क पर गिर जाने से उसके सिर की हड्डी टूट गई थी। डॉक्टरों ने उसका आपरेशन किया था, लेकिन जान नहीं बच सकी। हापुड़ के पन्नापुरी निवासी रविंद्र की बेटी और गाजियाबाद के एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष की होनहार छात्रा कीर्ति के साथ घटना 27 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े चार बजे हुई थी।
         वह सहेली दीक्षा के साथ घर जा रही थी। पीछा करते आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो उसका हाथ पकड़कर बाहर की ओर खींच दिया। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मोबाइल फोन बदमाश के हाथ में आ गया। बदमाश मोबाइल लूटकर भाग गए थे। सहेली और ऑटो चालक ने कीर्ति को अस्पताल में भर्ती कराया था। उसे पहले पिलखुवा के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल भेजा गया। यहां रविवार की शाम उसने दम तोड़ दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox