ASIAN GAMES UPDATE : टेनिस मिक्स्ड डबल्स में रोहन बोपन्ना-रुतुजा भोसले ने जीता गोल्ड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ASIAN GAMES UPDATE : टेनिस मिक्स्ड डबल्स में रोहन बोपन्ना-रुतुजा भोसले ने जीता गोल्ड

मानसी शर्मा / – एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत के खाते में एक गोल्ड आया है। इस बार टेनिस के मिक्स्ड डबल्स इवेंट में रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी ने गोल्ड जीता। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में ताइपे की जोड़ी को 2-6, 6-3, 10-4 से हराया। भारतीय जोड़ी फाइनल मुकाबले का पहला सेट हार गई थी। हालांकि, दूसरे सेट में रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने शानदार वापसी की और आखिरकार सुपर टाई ब्रेक में मैच जीत लिया।

रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की भारतीय जोड़ी को पहले सेट में करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें ताइपे की जोड़ी ने 6-2 से हराया। इसके बाद दूसरे सेट में भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी की और ताइपे की अन-शुओ लियांग और त्सुंग-हाओ हुआंग की जोड़ी को 10-4 से हरा दिया और मैच 1-1 से बराबर कर लिया। फिर दोनों के बीच फैसला सुपर टाई ब्रेक में हुआ, जिसमें रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने शानदार 10-4 स्कोर करके टेनिस के मिश्रित युगल स्पर्धा में इतिहास रच दिया और भारत को एशियाई खेलों में एक और स्वर्ण दिला दिया।

19वें एशियाई खेलों में यह भारत का 9वां स्वर्ण है। इस स्वर्ण पदक के साथ भारत की कुल पदक संख्या 35 हो गई है, जिसमें 13 रजत और 13 कांस्य भी शामिल हैं। सातवें दिन यह भारत का पहला स्वर्ण पदक था। एशियाई खेलों में भारत का अब तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।

पहला मेडल शूटिंग के सातवें दिन आया

भारत को सातवें दिन का पहला मेडल शूटिंग में मिला। एशियाई खेलों में अब तक निशानेबाजी में भारत का कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला है। दिन के पहले मेडल की बात करें तो सरबजोत सिंह और दिव्या की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था। स्पर्धा का स्वर्ण पदक मेजबान चीनी जोड़ी ने जीता।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox