अब भारत में बनेगी यह इटालियन सुपर बाइक, दुनिया भर में होगी एक्सपोर्ट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अब भारत में बनेगी यह इटालियन सुपर बाइक, दुनिया भर में होगी एक्सपोर्ट

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज / नई दिल्ली / मानसी शर्मा – इटालियन बाइक निर्माता अप्रीलिया ने अपनी स्पोर्ट्स बाइक RS 457 का खुलासा कर दिया है। कंपनी की ये स्टाइलिश स्पोर्ट्स बाइक RS 660 का कम पॉवरफुल वेरिएंट है जिसे दुनिया भर के बाजारों के लिए लाया जा रहा है। कंपनी ने इस बाइक को इटली के हेडक्वार्टर में पेश किया जो कि सुपरबाइक और मोटोजीपी बाइक के उत्पादन के लिए तकनीकी मुख्यालय के रूप में भी काम करता है। खास बात ये है कि कंपनी इस बाइक का उत्पादन महाराष्ट्र के बारामती स्थित पियाजियो (Piaggio) मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में करने वाली है।

लुक और डिजाइन के मामले में अप्रिलिया आरएस 457 (Aprilia RS 457) अपने बड़े वर्जन RS 660 से प्रेरित है। इस बाइक में एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स (डीआरएल), फुल-एलईडी लाइटिंग और टू-इन-वन अंडरबेली एग्जॉस्ट दिया गया है। बाइक को एक नए एल्यूमीनियम फ्रेम पर बनाया गया है जिससे बाइक का वजह को हल्का रखने में मदद मिली है। 400 सीसी इंजन होने के बावजूद बाइक का कर्ब वजन केवल 175 किलोग्राम है।

यह बाइक 457cc ट्विन-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन से लैस है जो 47 बीएचपी की पॉवर जनरेट कर सकता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें एबीएस, थ्री-स्टेज ट्रैक्शन कंट्रोल, राइड-बाय-वायर और तीन राइड मोड जैसे राइडर एड्स भी शामिल हैं। इसके अलावा बाइक में फुल एलईडी लाइटिंग के साथ 5-इंच टीएफटी स्क्रीन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी इसमें वैकल्पिक तौर पर क्विकशिफ्टर भी देती है।

ब्रेक और सस्पेंशन

अप्रीलिया आरएस 457 के दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक लगाया गए हैं। बेहतर ब्रैकिंग परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें डुअल चैनल एबीएस दिया है। सस्पेंशन की बात करें तो बाइक में आगे अपसाइड डाउन टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन सेटअप दिया गया है। सस्पेंशन पूरी तरह से एडजस्टिबल हैं और इन्हें राइडर अपनी कम्फर्ट के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं। सड़क पर बेहतर पकड़ के लिए कंपनी ने बाइक में TVS Eurogrip Protorq Extreme टायर का इस्तेमाल किया है।

अप्रिलिया इंडिया ने अभी तक आरएस 457 की कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि इस बाइक को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा। भारत में इसके उत्पादन को देखते हुए, प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण की उम्मीद है, जो संभावित रूप से निंजा 400 के लिए एक चुनौती होगी। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला केटीएम आरसी390 और टीवीएस अपाचे आरआर 310 जैसी बाइक्स से है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox