56वें जन्मदिन पर उज्जैन पहुंच एक्टर अक्षय कुमार आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

56वें जन्मदिन पर उज्जैन पहुंच एक्टर अक्षय कुमार आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/  बॉलीवुड / मानसी शर्मा – बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर अक्षय कुमार बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंचे। अक्षय के साथ उनका बेटा आरव, बहन और भांजी ने महाकार के मंदिर में माथा टेका। इसके अलावा अक्षय महाकाल मंदिर में होने वाली भस्म आरती में भी शामिल हुए।

दरअसल बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपना आज 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर वह अपने परिवार के साथ महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। साथ ही वह महाकाल के दरबार में सबसे आगे बैठकर भस्म आरती में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस भस्म आरती में क्रिकेटर शिखर धवन भीशामिल हुए और भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना की। वहीं अक्षय कुमार ने मीडिया से बातचीत भी।

56वें जन्मदिन पर उज्जैन पहुंच एक्टर

इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने देश की तरक्की और उनकी प्रार्थना की है। जब उसने क्रिकेट के वर्ल्ड कप को लेकर प्रश्न पूछा गया तो अक्षय कुमार ने कहा भारत भगवान महाकाल के लिए वर्ल्ड कप बहुत छोटी चीज है। उन्होंने देश की तरह की उनकी और सब की खुशहाली को लेकर कामना की गई है।

अक्षय कुमार ने महाकाल के किए दर्शन

बता दें कि अक्षय कुमार फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहले भी भगवान महाकाल के दरबार में आ चुके हैं। उन्होंने पहले भी भगवान महाकाल के दरबार में शीश नवाया।वहीं शनिवार को अक्षय कुमार के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचने की खबर मंदिर समिति के अलावा किसी के पास नहीं थी। हालांकि, जब वह महाकाल के दरबार में पहुंचे तो उन्हें देखकर श्रद्धालु भी काफी खुश हुए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox