मोरक्को में सुबह-सुबह भूकंप ने  तबाही मचा दी है  कंपन से कई पुरानी इमारतें ढही

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोरक्को में सुबह-सुबह भूकंप ने  तबाही मचा दी है  कंपन से कई पुरानी इमारतें ढही

- 120 साल बाद आया तबाही वाला भूकंप

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ मोरक्को  / मानसी शर्मा –  मोरक्को में सुबह-सुबह भूकंप भीषण तबाही मचा दी है। भूकंप की तीव्रता 6.8 बतायी जा रही है। जिसकी वजह से कई इमारतें ढह गईं, जिसमें 296 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मोरक्को के मराकेश से करीब 70 किलोमीटर दूर था। वहीं, भूकंप के बाद से मोरक्को में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लोगों को मलबे से बाहर निकालने कोशिश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, अफ्रीकी देश मोरक्को में आज सुबह-सुबह तबाही वाली भूकंप आया। जिसकी कंपन ने कई लोगों की जान ले ली और कई इमारतें ढह गईं। बता दें इस भूकंप से अब तक 296 लोगों की मौत हो गई है। भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई जा रही है। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। मरने वालों का आकड़ा और बढ़ सकता है।

120 साल बाद आया तबाही वाला भूकंप 

भूकंप का केंद्र मोरक्को के मराकेश शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर था।  भूकंप इतना जोरदातर था कि उसका असर मराकेश से करीब 350 किलोमीटर दूर राजधानी रबात में भी महसूस किया गया। यह भूकंप भारतीय समय अनुसार 3:41 बजे आया। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक यह 120 सालों में उत्तरी अफ्रीका में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है।

वहीं एक न्यूज एजेंसी ने बताया कि भूकंप के चलते कई पुरानी इमारतें ढह गईं और उसने पुराने शहर से एक के बाद एक एम्बुलेंस निकलते हुए देखीं। उन्होंने कहा कि लोग डरे हुए हैं और दूसरे भूकंप की आशंका के चलते घरों से बाहर निकल आए हैं। सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े हैरान करने वाले फोटो और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox