G20 की तैयारी में सड़कों पर लगाए गए शिवलिंग आकार वाले  फव्वारे , आप सांसद संजय सिंह ने बोला बीजेपी पर हमला 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

G20 की तैयारी में सड़कों पर लगाए गए शिवलिंग आकार वाले  फव्वारे , आप सांसद संजय सिंह ने बोला बीजेपी पर हमला 

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज / मानसी शर्मा – G- 20 समिट की बैठक से पहले ‘आप’ने उपराज्यपाल...

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज / मानसी शर्मा – G- 20 समिट की बैठक से पहले ‘आप’ने उपराज्यपाल और भाजपा पर आरोप लगाए है। दरअसल ‘शिवलिंग’ के आकार वाले फव्वारे लगाकर भगवान का अपमान करने का आरोप लगाया है। वहीं आप के राज्यसभा सदस्य सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया मंच ट्वीटर पर पोस्ट कर बीजेपी से देश से माफी मांगने और सक्सेना के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस पर वीके सक्सेना का बयान भी सामने आया है।

वीके सक्सेना ने कहा कि फव्वारे एक तरह की कलाकृति हैं, न कि शिवलिंग। वहीं आप सांसद संजय सिंह ने कहा है कि, ‘‘मोदी जी के नेतृत्व में शिवलिंग का अपमान किया गया और बीजेपी के नेता मोदी की तारीफ कर रहे हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल शिवलिंग का अनादर करके वाहवाही लूट रहे हैं। बीजेपी को देश से माफी मांगनी चाहिए और उपराज्यपाल पर कार्रवाई करनी चाहिए।’’

वीके सक्सेना पर कार्रवाई करने की उठी मांग

इसके अलावा आप के एक विधायक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘‘एनडीएमसी क्षेत्र केंद्र सरकार के अंतर्गत आता है और एनडीएमसी क्षेत्र में चौराहों पर शिवलिंग के आकार के फव्वारे लगाए गए हैं। मानो यह अपमान पर्याप्त नहीं था। इन फव्वारों को लगाने के लिए बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री को बधाई दी जा रही है।

G- 20 के फव्वारे पर पार्टियों में बवाल

उन्होंने आगे कहा कि इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शिवलिंग पर शुद्ध जल डाला जाता है। इसके विपरीत, गंदा पानी शिवलिंग पर गिर रहा है क्योंकि इसे फव्वारे में तब्दील कर दिया गया है। बीजेपी केवल भगवान के नाम पर वोट मांगकर लोगों को बेवकूफ बनाना जानती है, लेकिन भगवान की पूजा करना नहीं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox