बदमाशों ने कटा युवक का प्राइवेट पार्ट, लूट के बाद वारदात को दिया अंजाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बदमाशों ने कटा युवक का प्राइवेट पार्ट, लूट के बाद वारदात को दिया अंजाम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ गुरुग्राम /मानसी शर्मा/-  गुरुग्राम के सेक्टर 37 से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है . जहां एक युवक से लूटपाट के बाद बदमाशों ने चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. पुलिस ने पीड़ित युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पीड़ित मोहम्मदपुर सुबह अपनी डयूटी के लिए जा रहा था। तभी गौशाला के पास उसे तीन से चार युवकों ने रोक लिया और उसके साथ लूटपाट की. इस दौरान युवक ने अपनी जान बचाकर भागने की कोशिश की. तभी चारों युवकों ने उसे नीचे गिरा दिया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया और मौके से फरार हो गए .
पुलिस ने बताया कि घायल धर्मेंद्र ने किसी राहगीर की मदद से अपने भाई को फोन किया और वारदात की जानकारी दी. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और धर्मेंद्र को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़त युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. धर्मेंद्र सेक्टर 37 के इंड्रस्टीयल एरिया से सटे मोहम्मदपुर की निजी कंपनी में प्रेस ऑपरेटर के तौर पर काम करता है और बीती 10 अगस्त की देर रात वह ड्यूटी करने के लिए पैदल ही कंपनी जा रहा था.
इस के साथ ही , पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox