
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से पैरामिलिट्री की पुरानी पैंशन बहाली का ऐलान कर अर्धसैनिकों को बड़ा तोहफा देंगे। साथ ही एसोसिएशन ने इस बाबत पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि अर्धसैनिकों को आप से बड़ी अपेक्षा है।
कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि भारतीय सेनाओं वास्ते वन रैंक वन पेंशन, सैनिक स्कूल, सैनिक कल्याण बोर्ड, सेना झंडा दिवस, सैनिक विश्राम गृह, सेना एक्स मैन स्टेटस तो देश के वास्तविक पैरामिलिट्री सरहदी चौकीदारों को इस तरह की सुविधाओं क्यों नहीं। देश के औद्योगिक संस्थानों, हवाई अड्डों, बंदरगाहों, मैट्रो स्टेशन,परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की चाक चौबंद चौकीदारी करने वाले सीआईएसएफ जवानों को 60 दिनों के वार्षिक अवकाश व सीएलएमएस सुविधा से क्यों वंचित रखा गया जबकि सभी पैरामिलिट्री फोर्सस 60 दिनों की छुट्टी व सीएलएमएस सुविधा उपलब्ध है।
उपरोक्त मुद्दों को लेकर 25 सितंबर 2023 को जंतर मंतर पर देश भर के हजारों पैरामिलिट्री परिवार रोष प्रदर्शन करेंगे। पूर्व एडीजी श्री एचआर सीआरपीएफ ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि आपसी शूटआउट व आत्महत्याओं के मामलों में वृध्दि, घर से दूर, ड्युटी के चलते हर साल 10 हजार जवान पैरामिलिट्री फोर्सेस से त्यागपत्र या नौकरी छोड़ने का सिलसिला अनवरत जारी है । उम्मीद कि माननीय प्रधानमंत्री 20 लाख पैरामिलिट्री के सरहदी चौकीदारों वास्ते पुरानी पैंशन बहाली, वन रैंक वन पेंशन, अर्ध सेना झंडा दिवस कोष, अर्द्धसैनिक स्कूल, राज्यों में अर्धसैनिक कल्याण बोर्डों की स्थापना वास्ते 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला प्राचीर से घोषणा करें यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी पुलवामा व गलवान शहीदों को।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?