टेस्ला में बजा वैभव तनेजा का डंका, एलन मस्क ने बनाया टेस्ला का सीएफओ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टेस्ला में बजा वैभव तनेजा का डंका, एलन मस्क ने बनाया टेस्ला का सीएफओ

-वैभव तनेजा ने डीयू से की है डिग्री, अब संभालेंगे टेस्ला की कमान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- यूं तो समय-समय पर दुनियाभर की कंपनियों में भारतीयों ने अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाया है।  दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों में बड़े पदों की कमान भारतीय संभाल रहे हैं। सत्या नडेला, सुंदर पिचाई, नील मोहन शांतनु नारायण, संजय मेहरोत्रा के बारे में सभी जानते हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति और टेस्ला, स्पेसएक्स, ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने अपनी कंपनी की कमान एक भारतीय के हाथों में सौंप दी है। एलन मस्क ने भारतीय वैभव तनेजा को टेस्ला का सीएफओ नियुक्त किया है।

कौन हैं वैभव तनेजा?
45 साल के वैभव तनेजा अमेरिका में रहने वाले भारतीय हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। वैभव तनेजा के लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया में अकाउंटेंसी की पढ़ाई की है। साल 1999 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्राइसवॉटरहाउसकूपन में बतौर असिस्टेंट मैनेजर ज्वाइन किया था।

काम का लंबा अनुभव
इस कंपनी के लिए उन्होंने 17 साल तक काम किया। उनके पास रिटेल, टेलीकम्यूनिकेशन, मल्टीनेशनल कंपनियों में काम का लंबा अनुभव है। टेस्ला ज्वाइन करने से पहले साल 2016 तक उन्होंने सोलरसिटी कंपनी के लिए काम किया। वैभव सोलरसिटी में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम कर चुके हैं। बाद में इस कंपनी का अधिग्रहण टेस्ला ने कर लिया। साल 2017 से वो टेस्ला के साथ जुड़े हैं।

संभालते हैं टेस्ला का बैंक बैलेंस, कितना नेटवर्थ
वैभव के पास अकाउंटिंग का 20 सालों से ज्यादा का अनुभव है। अब वो दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों टेस्ला का पूरा फाइनेंस को संभालेंगे। उन्हें एलन मस्क ने चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। टेस्ला के नए सीएफओ वैभव तनेजा का नेटवर्थ करीब 52.1 मिलियन डॉलर यानी करीब 4,31,27,59,850 रुपये है। सीएफओ के तौर पर उन्हें टेस्ला के 104,504 यूनिट्स शेयर दिए गए हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox