बहादुरगढ़ मे डांस कंपीटिशन का आयोजन, पहुचे उभरते डांस कलाकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़ मे डांस कंपीटिशन का आयोजन, पहुचे उभरते डांस कलाकार

-पढ़ाई के साथ-साथ दूसरी गतिविधियों में भी लेना चाहिए भाग- डॉ किरण

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के रोहतक रोड पर दा ग्रेट डांस कपीटिशन का आयोजन हुआ। इस मे कई जगहो से आए प्रतिभागियो ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर मिसेज इंडिया डॉ किरण छिल्लर ने प्रतिभागियों को संदेश देते हुए कहा कि पढाई के साथ-साथ हमे दूसरी गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए तभी हम बहुमुखी प्रतिभा के धनी बन सकेंगे। इस प्रोग्राम में मिसेज इडिया 2019 रह चुकी डॉ किरण छिल्लर और फिट इंडिया अम्बेस्डर दीपक छिल्लर को सेलिब्रिटी गेस्ट आमंत्रित किया गया।

                   आयोजन पूजा और संजु भाटिया ने डॉ किरण छिल्लर का मालाएं और पगडी पहनाकर स्वागत किया। डॉ किरण छिल्लर ने कहा की डांस आपको शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखता है। उन्होने कहा कि कोई भी आयोजन छोटा या बड़ा नही होता बस हमें उसमें पूरी गंभीरता से भाग लेना चाहिए।  हमे शिक्षा के साथ साथ इस तरह के कार्यक्रमो मे भी बढ चढ कर भाग लेना चाहिए। वहीं फिट इंडिया अंबेसडर दीपक छिल्लर ने कहा कि शारीरिक तौर पर फिट रहने के लिए व्यायाम पर भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि यदि हम शारीरिक तौर पर फिट है तो जीवन में सब कुछ कर सकते हैं। उन्होने युवाओं को फिट रहने का गुरू मंत्र भी दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox