वाटर ऑडिट पर डीजेबी उपाध्यक्ष ने विधायकों व अधिकारियों के साथ की बैठक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वाटर ऑडिट पर डीजेबी उपाध्यक्ष ने विधायकों व अधिकारियों के साथ की बैठक

-पानी की बर्बादी रोकने के लिए वाटर पेट्रोलिंग करेगा डीजेबी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) पानी आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने के लिए वाटर ऑडिट करेगा। इसके लिए डीजेबी उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने शुक्रवार को डीजेबी मुख्यालय में विधायकों और डीजेबी अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मटियाला विधानसभा से विधायक गुलाब सिंह और हरिनगर विधानसभा से विधायक राजकुमारी कुमारी ढिल्लों भी शामिल हुई। बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पेयजल से जुड़े विजन को लेकर कई बिंदुओं पर गंभीर चर्चा की गई। साथ ही पानी की बर्बादी को रोकने के लिए डीजेबी के अधिकारी व कर्मचारी वाटर पेट्रोलिंग कर पानी की बर्बादी कहां हो रही है, इसका पता करेंगे।

                    उपाध्यक्ष भारती ने कहा कि वाटर ऑडिट में मांग और आपूर्ति की समीक्षा, जल प्रबंधन, तर्कसंगत जल वितरण, जल गुणवत्ता, पानी की बर्बादी, पानी की किल्लत, पानी के उपलब्ध स्त्रोत और पानी के नए स्त्रोंतों को विकसित करने की संभावना इत्यादि का ऑडिट किया जाएगा। उपाध्यक्ष ने बैठक में पानी की बर्बादी को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए अधिकारियों को पानी की पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को साप्ताहिक स्तर पर पानी की लाइनों की निगरानी करने का निर्देश देते हुए कहा क यह सुनिश्चित करना होगा कि दिल्ली में पानी की बर्बादी को ना होने दी जाए। इसके लिए पाइप लाइनों में लीकेज की निरंतर निगरानी रखना आवश्यक है ताकि लीकेज का जल्द पता लग सके और उसको जल्द ही ठीक किया जा सके।

                डीजेबी पानी और सीवर की नई पाइप लाइन बिछाने और मरम्मत करने के लिए सड़कों पर खुदाई का काम करना पड़ता है। लेकिन कई जगह तकनीकी दिक्कतों की वजह से सड़कों की मरम्मत का काम समय पर पूरा नहीं हो पाता। भारती  ने कहा कि लोगों की ऐसी दिक्कतों को दूर करने के लिए एक नई पॉलिसी की आवश्कता है ताकि तकनीकी अड़चनों की वजह से रोड मरम्मत के काम में देरी ना हो पाए। उन्होंने अधिकारियों को रोड रिस्टोर के लिए एक नई पॉलिसी तैयार करने के निर्देश दिए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox