सुरक्षित और शांतिपूर्ण छठ पूजा के लिए द्वारका जिला पुलिस दिखी प्रतिबद्ध

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सुरक्षित और शांतिपूर्ण छठ पूजा के लिए द्वारका जिला पुलिस दिखी प्रतिबद्ध

-प्रमुख स्थानों व छठ घाटों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को किया तैनात -व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए मैदान में उतरे वरिष्ठ अधिकारी

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/ शिवकुमार यादव/- द्वारका जिला में छठ पूजा के सुरक्षित और शांतिपूर्ण उत्सव को सुनिश्चित करने के लिए द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने व्यापक कदम उठाएं हैं। प्रमुख स्थानों व सुरक्षा घाटों पर  श्रद्धालुओं की सुरक्षा व समारोह के सुचारू रूप से निर्वहन के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ-साथ जिला के वरिष्ठ अधिकारियों को भी मैदान में उतारा है।

इस संबंध में श्री सिंह ने बताया कि प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों व वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती से क्षेत्र की कड़ी सुरक्षा, प्रतिबंधित यातायात प्रवाह और भीड़ की आवाज आई में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि छठ पूजा में सुरक्षा के विभिन्न उपायों के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय भी किए गए हैं जिसमें भीड़ नियंत्रण अवरोध भक्तों के लिए निर्दिष्ट रास्ते और प्रमुख सभासदों के आसपास चौबीसों घंटे गश्त करना शामिल है। इसके साथ-सा द चिकित्सा सहायता और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र विस्थापित किए गए हैं। इसके अलावा द्वारका जिला पुलिस स्थानीय अधिकारियों और सामुदायिक संगठनों के साथ निकट समन्वय में काम कर रही है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को टाला जा सके।

             उन्होंने बताया कि द्वारका जिला पुलिस सदैव जनता की सुरक्षा और क्षेत्र की शांति के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक व धार्मिक संगठनों से मिल रहे सहयोग पर आभार प्रकट किया और सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं भी दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox