देश में बीआरजी ग्रुप के धावकों की धाक, प्रतियोगिताओं में जीत रहे ईनाम व ट्रॉफिया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में बीआरजी ग्रुप के धावकों की धाक, प्रतियोगिताओं में जीत रहे ईनाम व ट्रॉफिया

-24 घंटे बैंगलोर स्टेडियम रन मे बादल रहे तीसरे स्थान पर, गुडगाँव मे मिलन, धर्मवीर, बह्म प्रकाश ने अलग अलग दूरी दौङ मे पाया पहला स्थान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- बंगलौर से लेकर दिल्ली, गुरूग्राम व बहादुरगढ़ तक बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावकों की धाक बनी हुई है। या यूं कहें कि देश में बीआरजी के धावक हर प्रतियोगिता में अपनी जीत का झंडा गाड़कर ईनाम व ट्रॉफिया जीतकर बहादुरगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं। बैंगलोर मे 18-19 मार्च को आयोजित 24 घन्टे रन मे बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के दो धावको ने भाग लिया बादल तेवतिया और प्रवीन सांगवान ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 223 कि मी और 140 कि मी की दूरी तय की और अपना परचम कायम रखा। वहीं बादल तेवतिया ने 24 घंटे रन मे तृतीय स्थान हासिल कर टीम इंडिया मे अपनी जगह बना ली है।


                  दीपक छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवीन सांगवान ने 2020 मे बैंगलोर मे 219.4 किलोमीटर दूरी तय की थी। वही बी आर जी ग्रुप के 30 धावको ने रविवार को गुडगाँव मे कन्या-ए-थॉन मे भाग लिया। रन का उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता के महत्वपूर्ण मुद्दे के बारे में जागरूक करना था। दौड़ चार श्रेणियों- 3 किमी, 5 किमी, 10 किमी और 21 किमी हाफ-मैराथन में हुई जिसमे एक हजार धावको ने भाग लिया।

बी आर जी ग्रुप के मिलन ने ओपन 3 किलोमीटर रेस मे पहला स्थान, वही 5 किलोमीटर रेस मे धर्मवीर सैनी ने पहला, अजय ने तृतीय स्थान, 10 किलोमीटर मे ब्रह्मप्रकाश ने पहला स्थान, 21 किलोमीटर मे नरेन्द्र ने दुसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही नीरज छिल्लर व दीपक छिल्लर ने 21 और 10 किलोमीटर मे पेसर की भुमिका निभाई। दौड़ में अदिती जैन, मयंक, अरुण विजयरण, सुनिल बेनीवाल, प्रदीप सांगवान, बिजय सिंह, गुलाब सिह, सुशील अञी, आयुष, परदुमन, प्रदीप दहिया, नरेन्द्र, सुरेंद्र, प्रदीप कौशिक व दिव्या ने बेहतर प्रदर्शन किया।


                   वही रविवार को अम्बेडकर स्टेडियम बहादुरगढ मे आयोजित दौड मे 400 मीटर दौड मे 55$ आयु मे बह््रम प्रकाश पहले स्थान पर, सतीश देशवाल दुसरे स्थान पर रहे। गुलाब सिंह ने 35$मे दुसरा स्थान हासिल किया। बहादुरगढ़ वासियों ने बीआरजी धावकों की इन सफलताओं पर सभी को ढेर सारी शुभकामनाए दी और आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox