जबरन कैब में बैठाने के मामले में युवती ने लिया यूटर्न

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़


जबरन कैब में बैठाने के मामले में युवती ने लिया यूटर्न

-बोली-’मंगेतर से हुआ था झगड़ा, ये हमारा निजी मामला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- पिछले तीन दिन से पुलिस से छिपते फिर रहे आरोपियों के बचाव में स्वयं पीड़ित युवती ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें उसने मामले में पूरी तरह से यूटर्न लेते हुए दिल्ली पुलिस को धन्यवाद देने के साथ ही बताया है कि यह मामला अपहरण व पिटाई का नही है। बल्कि मंगेतर के साथ उसका झगड़ा हुआ था और वह उसकी निजी लड़ाई थी।
               बता दें कि दिल्ली में युवती की बीच सड़क पर पिटाई करने के बाद उसे जबरन कैब में बिठाने के जिस वीडियो के वायरल होते ही बाहरी जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था, अब उस मामले में युवती का बयान सामने आया है। युवती ने घटना के लगभग तीन दिन बाद एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें उसने दिल्ली पुलिस को धन्यवाद देने के साथ ही बताया है कि वह उसकी निजी लड़ाई थी। युवती ने वीडियो में बताया है कि, ’उस दिन जो घटना हुई वो मेरे और मेरे मंगेतर के बीच एक गलतफहमी के चलते हुई। हम एक निजी कारण से लड़ रहे थे और बाद में हमने झगड़ा सुलझा भी लिया। मैं दिल्ली पुलिस का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि वह 24 घंटे लड़कियों की सुरक्षा में लगी रहती है।’

वीडियो वायरल होने के बाद क्या हुआ
वीडियो वायरल होने के बाद आनन-फानन पुलिस कैब के नंबर के जरिए चालक तक पहुंची और फिर पीड़ित युवती से संपर्क कर दो आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया। युवती की काउंसलिंग और मेडिकल करवाई गई। हालांकि युवती ने बताया कि निजी मामले को लेकर उनका अपने मित्र से विवाद हो गया था। उसने मामले में कोई शिकायत नहीं दी है।

शनिवार रात तेजी से वीडियो हुआ वायरल
शनिवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में एक कैब बीच सड़क पर दिखाई दे रही है। इसमें एक युवक युवती को धक्का देकर कार में जबरन बिठाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान युवक युवती के साथ मारपीट भी करता है। उसके बाद वह युवती को कार में बिठाकर चला जाता है। इस बीच सड़क पर यातायात चलता रहता है। इस वीडियो के आधार पर और एक राहगीर की शिकायत पर मंगोलपुरी थाना पुलिस ने तुरंत अपहरण का मामला दर्ज कर लिया और इसकी जांच के लिए कई टीम गठित कर दी गईं। जल्द ही पुलिस कैब मालिक शैलेंद्र तक पहुंच गई। इसके कब्जे से कार बरामद कर ली।

इस तरह युवती तक पहुंची पुलिस
शैलेंद्र से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि शनिवार नौ बजे एक युवती और उनके दो मित्र रोहिणी से विकासपुरी जाने के लिए कैब में बैठे थे। रास्ते में आरोपियों ने पेटीएम से पैमेंट किया था। बुकिंग वाले मोबाइल नंबर के जरिए पुलिस युवती और उनके मित्र तक पहुंच गई। आरोपियों ने इसे अपना निजी मामला बताया। जिला पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की काउंसलिंग और मेडिकल कराया गया है। पीड़िता कोई शिकायत देती है तो कार्रवाई की जाएगी। युवती एक कंपनी में अकाउंटेंट का काम करती है। जबकि उसके दोनों मित्र आटा चक्की चलाते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox