मंगोलपुरी में युवती को बीच सड़क पीटा, जबरन कार में बैठाया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मंगोलपुरी में युवती को बीच सड़क पीटा, जबरन कार में बैठाया

-डीसीडब्ल्यू ने लिया संज्ञान, दिल्ली पुलिस को दिया नोटिस

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- मंगोलपुरी फ्लाईओवर पर बीच सड़क पर एक युवती को पीटने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियों में एक आदमी एक युवती को पीट रहा है और फिर उसे वैगन आर टैक्सी में जबरन डालकर फरार हो जाता है। लेकिन अब इस मामले में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर स्वतः संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। लेकिन पुलिस का कहना है कि उसने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

                    पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास एक युवक द्वारा महिला की पिटाई किए जाने और उसे जबरन कार में बैठाने की कोशिश करने की घटना को लेकर पुलिस को नोटिस जारी किया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर इस घटना का वीडियो शेयर किया और कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही। उन्होंने लिखा महिला को जबरन गाड़ी में डालने और पीटने की इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं इन लोगों के खिलाफ आयोग सख्त एक्शन सुनिश्चित करेगा। वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि पुलिस ने  मंगोलपुरी फ्लाईओवर घटना में शामिल कार चालक को ढूंढ निकाला गया है। इस कार को उबर से बुक किया गया था। एक महिला और दो युवकों ने इस कार को रोहिणी से विकासपुरी के लिए बुक किया था। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox