अपोलो टायर्स न्यू दिल्ली मैराथन में बीआरजी के लिए गर्व का क्षण बना मोमेंटो सम्मान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अपोलो टायर्स न्यू दिल्ली मैराथन में बीआरजी के लिए गर्व का क्षण बना मोमेंटो सम्मान

-बीआरजी के 70 धावकों ने लिया मैराथन में भाग, 4 धावकों ने निभाई पेसर की भूमिका

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- देश की जानी मानी मैराथन अपोलो टायर्स न्यू दिल्ली मैराथन बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के लिए उस वक्त गर्व का क्षण बन गई जब बीआरजी के धावकों को मोमटो देकर सम्मानित किया गया। इस मैराथन में बीआरजी के 70 धावको ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा 4 धावको ने पेसर की भुमिका निभाई।


                   26 फरवरी को अपोलो टायर्स नई दिल्ली मैराथन 23 का आयोजन हुआ। मैराथन मे 6 देशो ,22 राज्यो से 324 शहरो के 16000 से अधिक धावको ने 42 किमी ,21 किमी, 10 किमी 5 किमी मे भाग लिया। मैराथन सुबह 4ः15 बजे जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम से रवाना हुई। विश्व रिकॉर्ड धारक और डबल ओलंपिक चैंपियन डेविड रूदिशा, ब्रांड एंबेसडर मुख्य अतिथि थे।


                डेविड रूडिशा ने अन्य गणमान्य लोगों के साथ उन्हें झंडी दिखाकर रवाना किया। एनईबी स्पोर्ट्स एनईबी के रेस डायरेक्टर नागराज अडिगा है एशियाई खेलों के लिए क्वालिफाई करने के लिए भारतीय एथलीटों के लिए सर्वश्रेष्ठ माहौल और मंच बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया है।
                 बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के दीपक छिल्लर ने बताया कि 70 धावको ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस बार बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के लिए काफी खुशी की बात है यह रही कि इस बार बी आर जी से 42 किलोमीटर मे पेसर मे नरेन्द्र राम ने 4ः15 ,दीपक छिल्लर ने 4ः30 परवीन सांगवान  ने 4ः25 और 10 किलोमीटर मे शक्ति राणा ने 60 मिनट की भुमिका निभाई लोगो को ट्रैक पर पेस करके निर्धारित समय मे रेस पुरी कराई। सभी पेसर को मोमटो प्रदान किए गए। वही 42 किलोमीटर रेस मे अजय कुमार, अमर, गुलाब सिह, बिजय सिह, प्रवीन नील, धर्मवीर, सुरेंद्र दलाल, बादल, सिकंदर ने 4 घंटे से कम मे फुल मैराथन रेस पुरी की।

21 किलोमीटर मे
हितेश अहलावत, कौशल शर्मा, धर्मवीर सेन, मुकेश, अजय, नीरज छिल्लर, अरुण विजयरण, विहान, धीरज छिल्लर, राकेश, विकास पन्नू, तुषार, नरेन्द्र ,महिलाओ मे ङा किरण छिल्लर, पुनम अग्रवाल, सगुफ्ता गहलोत, रीटा,मोनिका, शालु ,अंजु, दीप्ती, शीतल ,नीतू ,तुषमा, लवलीन गीता सहित काफी धावको ने भाग लिया। नीरज छिल्लर ने मुम्बई से आए पिनव मोटा जो दृष्टिहीन है उसके साथ गाइड रनर की भूमिका निभाते हुए 21 किलोमीटर की दूर तय कराई।
बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के धावको ने कहा कि यह बहादुरगढ और हमारे लिए गर्व का क्षण है साथ ही सबको ढेर सारी शुभकामनाए दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox