महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को आरजेएस फैमिली ने किया नमन्

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को आरजेएस फैमिली ने किया नमन्

-वीकेंड पर आरजेएस आजादी की अमृत गाथा के तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- राम जानकी संस्थान, आरजेएस द्वारा “रील हीरोज बनाम रियल लाइफ हीरोज“ पर जोरदार सकारात्मक संवाद का आयोजन वीकेंड पर शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित हुआ।
                    आरजेएस राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने बताया कि  दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो,पटना के निदेशक और कार्यक्रम प्रमुख डा राजकुमार नाहर, दिल्ली दूरदर्शन के पूर्व निदेशक निर्माता डा गौरीशंकर रैना, फिल्म निर्माता लोम हर्ष और अविनाश त्रिपाठी, रंग निर्देशक रवि तनेजा और गायक कलाकार सुरेंद्र आनंद आदि ने सकारात्मक संवाद में भाग लिया। अमेरिका से जुड़े गायक कलाकार प्रशांत सोनी ने अपने गायन से सबका मन मोह लिया। इसमें कर्नल गुरु बक्स सिंह ढिल्लो, भीमसेन जोशी,बिरजू महाराज और जगजीत सिंह की स्मृति को नमन् किया गया। वहीं रविवार 5 फरवरी की सुबह कंज्यूमर ऑनलाइन फाउंडेशन के सहयोग से केंद्रीय बजट2023 पर उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया विषय पर आजादी की अमृत गाथा का 123वां संस्करण में माघ पूर्णिमा पर संत गुरु रविदास और कवि गीतकार प्रदीप को याद किया गया।

                  रविवार का कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय कंज्यूमर पॉलिसी के विशेषज्ञ प्रो. बिजॉन कुमार मिश्रा के सानिध्य में प्रस्तुत हुआ। वक्ताओं में पद्मश्री से सम्मानित खुसरो फाउंडेशन के चेयरमैन प्रोफेसर अख्तरुल वासे, फार्मासिस्ट प्रफुल्ल डी सेठ और रंजनबेन सेठ, प्रो. रमैया, एडवोकेट सुदीप साहू, शिक्षिका डा.मुन्नी कुमारी,ओपी झुनझुनवाला और प्रतिभा दीक्षित आदि ने अपनी  सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।प्रो.बिजॉन कुमार मिश्रा ने अप्रैल में आजादी की अमृत गाथा के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधित विषय पर कार्यक्रम करने का सुझाव दिया।
                  आजादी की अमृत गाथा का 124 वां कार्यक्रम इसी दिन संध्या समय में विश्व कैंसर दिवस पर  लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एसोसिएट सुचेता कृपलानी चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल के निदेशक बाल कैंसर रोग विशेषज्ञ प्रो. (डा.) योगेशकुमार सरीन और वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. सुशील मानधानिया का विश्व कैंसर दिवस 2023 की थीम“क्लोज द केयर गैप“  पर जागरूकता वेबिनार  हुआ। कार्यक्रम का संचालन बीडीएसएल महिला महाविद्यालय, जमशेदपुर की प्राचार्या डॉ पुष्कर बाला ने किया जो इस कार्यक्रम की सह-आयोजक और सकारात्मक भारत उदय सूचना केंद्र की प्रभारी भी हैं। इसमें तिलका मांझी और दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति को नमन् किया जाएगा।आरजेएस राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने बताया कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के आगामी भारत रंग महोत्सव के न्यूज़ कवरेज के लिए आरजेएस पॉजिटिव मीडिया-आरजेएस वाणी और आरजेएस पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस का स्वैच्छिक समर्थन रहेगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox