द्वारका एक्सप्रेस-वे से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से जुड़ेगा बाढ़सा का राष्ट्रीय कैंसर संस्थान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका एक्सप्रेस-वे से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से जुड़ेगा बाढ़सा का राष्ट्रीय कैंसर संस्थान

-मुख्यमंत्री ने प्रशासकीय बैठक में ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के निर्माण से इस परियोजना को आगे बढ़ाने के दिये निर्देश

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- हरियाणा के मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने कहा कि राष्ट्रीय कैंसर संस्थान-एम्स, बाढसा, झज्जर जल्द ही द्वारका एक्सप्रेस-वे के माध्यम से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से जुड़ेगा। ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के निर्माण से इस परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा।        
                    इसके अलावा, अस्पताल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव ने अधिकारियों को अस्पताल परिसर को एक मिनी सिटी में तबदील करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिये, ताकि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, स्कूलों और अन्य संस्थानों आदि सहित सभी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। इसके लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द से जल्द इस संस्थान का दौरा कर प्रस्ताव तैयार करे।
                    मुख्य सचिव आज यहां एनसीआई-एम्स, बाढ़सा की विकास योजना की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को ऐम्स, बाढ़सा परिसर के आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए मास्टर प्लान में अन्य इनपुट जोड़ने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के विज़न के अनुरूप प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करने का पुरजोर प्रयास कर रही है कि एनसीआई-एम्स, बाढ़सा अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरे। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को एनसीआई-एम्स में वॉटर चैनल पर पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।        
                श्री कौशल ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से एनआईसी-एम्स से आईएसबीटी दिल्ली, मेट्रो स्टेशन ऐम्स, बादली, नजफगढ़ और रोहतक आदि के लिए रोडवेज बसों की सुविधा बढ़ाने के भी निर्देश दिए। बस स्टैंडों और क्यू शेल्टरों पर जनता की सुविधा के लिए बसों के समय और रूट प्रदर्शित किए जाएं।        
               बैठक में लोक निर्माण भवन एवं सड़कें विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अंकुर गुप्ता, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद, बिजली निगमों के चेयरमैन श्री पीके दास, आबकारी एवं कराधान विभाग के सचिव श्री अशोक कुमार मीणा, ऐम्स के डॉक्टर सुषमा भटनागर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox