बी आर  जी के धावकों ने टेल-ए-थॉन जंगल दौड़ में लिया भाग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बी आर  जी के धावकों ने टेल-ए-थॉन जंगल दौड़ में लिया भाग

-बेहतर प्रदर्शन कर बीआरजी के धर्मवीर सैनी ने पाया दुसरा स्थान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- अरावली पहाड़ी क्षेत्र मे हर साल 29 जनवरी को टेल-ए-थॉन जंगल दौडत्र का आयोजन किया जाता है। इस बार टेल-ए-थॉन दौड़ के 10वें साल पर भी इस दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमे देश-विदेश, दिल्ली, गुडगाँव से 1000 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमे 7 किमी, 14 किमी, 28 किमी, 56 किमी और  84 किमी दूरी की दौड़ का आयोजन हुआ। इस बार 5 किमी ’नेचर वॉक’ भी शुरू किया गया। यह एक दौड़ है जो आपको दुनिया के प्रमुख मैराथन और अल्ट्रा मैराथन के लिए तैयार कर सकती है।
              जनवरी की एक सर्द और बादलो से भरी सुबह में बारिश के खतरे के साथ, गुरुग्राम और एनसीआर, में अरावली की पहाड़ियों में कुछ विदेशी धावको के साथ लगभग 1,000 लोगों ने रविवार को ट्रेल-ए-थॉन दौड मे भाग लिया। दीपक छिल्लर ने बताया कि हम ने अल्ट्रा मैराथन मे 50 किमी से लेकर 200 किमी तक की दौड़ में हिस्सा लिया है पर  जिस तरह से पगडंडी हमारे शरीर को चुनौती देती है, उससे यह रन काफी चुनौतीपूर्ण बन जाती है क्योंकि जमीन पुरी पथरीली, बजरी और रेत वाली है, आप जंगल के बीच दौड़ रहे हैं। और यह एक ऐसा रास्ता है जिस पर आप हर बार कुछ नया पाते हैं। जहां इलाके हर कदम के साथ बदलते हैं, कभी ढलान और कभी चढ़ाई। फिर, आप दौड़ते समय पक्षियों की प्रजातियों का सामना करते हैं और प्रकृति के साथ “ट्रेल-ए-थॉन दौड का आनंद लेते हैं

 बी आर जी ग्रुप के नरेंद्र राम बीते सालो मे लगातार 4 साल 84 किलोमीटर दुरी दौड मे प्रथम स्थान हासिल कर चुके है। वही प्रवीण सांगवान, दीपक छिल्लर, शक्ति राणा, बादल, मुकेश कुमार तीन बार 84 किलोमीटर दूरी दौड कर बीते सालो मे स्थान हासिल कर चुके है। इस साल बी आर जी ग्रुप से 38 धावक जंगल दौड मे उतरे। धर्मवीर सैनी ने 7 किलोमीटर मे चाईनिज धावक को पछाड़कर दुसरा स्थान हासिल किया और एक पदक बी आर जी के खाते मे डाला। वही अजय ने पाँचवा, रमेश ने छठा स्थान हासिल किया। 14 किलोमीटर मे धर्मवीर सेन ने चौथा, नीरज ने पांचवा स्थान हासिल किया।
               बहादुरगढ रर्नस ग्रुप से अजय, कौशल शर्मा, गौरव, शक्ति राणा ,रमेश शर्मा, श्रणम, अनुराग गोयल, सुनिल बेनीवाल, प्रदीप सांगवान ,धर्मवीर, शैलेश, डिसी ,मुकिम, प्रदीप दहिया, भृगु कुमार, मुकेश बिजयरन ने 7 किलोमीटर दूर मे भाग लिया। वही 14 किलोमीटर ओर उससे उपर की दुरी मे अरुण विजयरन ,नीरज छिल्लर,  राजेश, बिजय सिह, हितेश, धर्मवीर सेन, गुलाब, दीपक छिल्लर, राजेश कटारिया, वन्दना, अजय, रांजन ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और प्रकृति का लुत्फ उठाया। 56 कि मी मे हिस्सा ले रहे राजेश कटारिया ने 5.40 घंटे मे पुरी कर कहा कि ट्रेल-ए-थॉन के दृश्य मानसिक राहत प्रदान करते है।
              लोगों को उनके शहर के बाहर मौजूद जंगल (प्रकृति) का एहसास होता है।“ सभी ने प्रकृति का लुत्फ उठाया और दौड मे विजेता रहे धर्मवीर सैनी को ग्रुप के सभी सदस्यो ने ढेर सारी शुभकामनाए दी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox