दिल्ली देहात के विकास पर खर्च होंगे 175 करोड़

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली देहात के विकास पर खर्च होंगे 175 करोड़

-सड़कों-नालियों के कायाकल्प समेत 136 योजनाओं को मंजूरी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली के गांवों का विकास सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड ने सोमवार 136 योजनाओं को मंजूरी दी। इसके तहत सड़कों, नालियों, जल निकाय, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान व खेल मैदान समेत दूसरे जरूरी काम होंगे। इस पर सरकार करीब 175.54 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
               विकास मंत्री गोपाल राय के मुताबिक, दिल्ली सरकार गांवों के बुनियादी ढांचे को बेहतर करने की दिशा में मजबूती से काम कर रही है। नए प्रोजेक्ट के पूरे होने के बाद गांवों का कायाकल्प हो जाएगा। इससे पहले सोमवार सुबह दिल्ली सचिवालय में दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता गोपाल राय ने की। इसमें ग्रामीण विकास से जुड़े लंबित प्रस्तावों का मामला बोर्ड सदस्यों ने उठाया। इस पर गोपाल राय ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह दिल्ली के गांवों की विकास परियोजनाओं से संबंधित फाइलों पर समय सीमा के भीतर पूरा करें।
               वहीं, ग्राम विकास के कामों की मुख्य कार्यकारी एजेंसी सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग से कहा कि वह तयशुदा समय-सीमा के भीतर परियोजनाओं का अनुमान तैयार करे। वहीं, स्वीकृत परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि सोमवार की बैठक में 175.54 करोड़ रुपये की 136 योजनाओं को मंजूर किया गया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox