
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- मानव स्थली स्कूल के टेबल टेनिस के खिलाडीयों का राष्ट्रीय सीबीएसई 2023 में दबदबा रहा। मानव स्थली स्कूल की टीमों ने प्रतियोगिता में 15 में से 10 वर्गों में पदक जीते है। 9 से 13 जनवरी 2023 तक राष्ट्रीय सीबीएसई टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2023 का आयोजन श्री प्रकाश सिनर्जी स्कूल, पेद्दापुरम में किया गया।

राष्ट्रीय सीबीएसई टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2023 में कुल 15 पदको में से मानव स्थली स्कूल ने 6 स्वर्ण और 4 कांस्य पदकों सहित कुल 10 पदक अपनी झोली में डाले। अंडर 19 गर्ल्स टीम ने जहाँ गोल्ड जीता, वही अंडर 17 में बॉयज एवं गर्ल्स दोनों टीमों ने गोल्ड पर कब्ज़ा जमाया। अंडर 14 में गर्ल्स टीम ने कास्य पदक अपने नाम किया।
सिंगलस में अंडर 17 गर्ल्स में अवीशा ने गोल्ड जीता, बॉयज में सुधांशु ने कास्य पदक पक्का किया। अंडर 19 गर्ल्स में प्रिठोकी ने कास्य जीता, अंडर 14 गर्ल्स में धानी ने भी कास्य पदक जीता। स्कूल प्रबंधन समिति ने बच्चों द्वारा टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पदक जीत कर स्कूल का नाम रोशन करने पर बधाई दी है।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?