टीचर से मिसेज वर्ल्ड बनी सरगम कौशल, देश का नाम किया रौशन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

टीचर से मिसेज वर्ल्ड बनी सरगम कौशल, देश का नाम किया रौशन

-21 साल बाद फिर फहराया देश का परचम

नई दिल्ली/- 21 सालों बाद मिसेज वर्ल्ड का खिताब फिर भारत को मिला है।  
भारत की वर्ल्ड सुंदरी सरगम कौशल ने ये खिताब अपने नाम करके देश का नाम रौशन किया है। लास वेगास में आयोजित ‘मिसेज वर्ल्ड 2022’ पीजेंट में 63 देशों से आईं खूबसूरत हसीनाओं में सें सरगम कौशल ने ये खिताब जीतकर अपने नाम किया। उनकी इस जीत से भारत का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है।
            जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं सरगम कौशल ने इंगलिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। सरगम कौशल ने बतौर टीचर विशाखापट्टनम के एक स्कूल में काम भी किया है। जब सरगम को मॉडलिंग के ऑफर आने लगे तो उन्होंने टीचर के प्रोफेशन को छोड़कर मॉडलिंग को अपना लिया। इसके बाद सरगम ने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर आदित्य मनोहर शर्मा से शादी कर ली। लंबे इंतजार के बाद भारत ने ‘मिसेज वर्ल्ड’ का खिताब जीता है। 21 साल पहले 2001 में डॉ अदिति गोवित्रीकर (ने यह ताज अपने नाम किया था। इस साल अदिति गोवित्रीकर ‘मिसेज वर्ल्ड 2022’ की जज  बनी थी।
               ‘मिसेज वर्ल्ड’ बनकर सरगम कौशल बेहद खुश है। ‘मिसेज वर्ल्ड’ बनने के इस सफर की एक झलक सरगम ने अपने सोशल मीडिया साइट पर शेयर की है। वीडियो में जब ‘मिसेज वर्ल्ड’ का नाम अनाउंस होता है, तो अपना नाम सुनकर सरगम खुशी की वजह से रोने लगती हैं। खिताब लेते वक्त उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। इस इमोशनल मोमेंट की झलक शेयर की और लिखा लंबा इंतजार खत्म हुआ, 21 साल बाद हमारे पास ताज वापस आया है!
          इस दौरानसरगम कौशल ने शिमरी पिंक कलर का लॉन्ग गाउन पहन रखा था। इसमें उनका लुक किसी बॉर्बी डॉल जैसा दिखा। खुली जुल्फें और ग्लॉसी मेकअप में उनका लुक चमचमाता दिखा। पिंक कलर के बैकलेस गाउन में सरगम कौशल का लुक देखकर कोई भी उनका दीवाना हो जाएगा। टीचर से मॉडलिंग की ओर कदम रखने वाली सरगम कौशल ने ‘मिसेज वर्ल्ड’ का खिताब अपने नाम करके यह साबित कर दिया की अगर ठान लिया जाए तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox