दिल्ली/- दिल्ली मयूर विहार स्तिथ होटल हॉलिडे इन में माँ फ़ाउंडेशन का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने किया। जिसमें फ़ाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती रिचा वशिष्ठ जो कि प्रसिद्ध समाजसेवी एवं रेलवे सलाहकार समिति की सदस्य भी हैं,।
उन्होंने बताया कि माँ फ़ाउंडेशन उन माताओं के लिए बना है जिन माताओं ने अपने बच्चों को पाल पोस कर बड़ा किया और वृद्धावस्था में बच्चे अपने माँ बाप की सेवा करने में असमर्थ हो जाते हैं इसलिए फ़ाउंडेशन उन माताओं और बहनों के लिए काम करेगा जिनके पास रहने को घर नहीं है और उनके पालन पोषण का विशेष तौर पर ध्यान दिया जाए। माँ फाउंडेशन इस मुहिम को एक अभियान के रुप मे चलाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं राज्यमंत्री भारत सरकार श्री रामदास अठावले केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री भारत सरकार श्री सुभाष सरकार, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री राम नरेश पासवान, हरियाणा बाल विकास परिषद की महासचिव श्रीमती रंजीता मेहता, भाजपा नेता विनय चौधरी, माँ फाउंडेशन के मीडिया सलाहकार पुनीत गोस्वामी, सत्यम सुदर्शन महाराज जी, कार्यक्रम में सहयोगी जितेन्द्र चावला, माँ फाउंडेशन के सलाहकार विवेक अग्रवाल, समाजसेवी गौरव गुप्ता, प्रसिद्ध पत्रकार प्रशांत शर्मा, श्रीमती कीर्ति एवं और और भी गण़मान्य लोग उपस्तिथ रहे।


More Stories
दुष्यंत चौटाला बोले- “सीआईए ने घरों में घुसकर की अभद्रता
राहुल गांधी, बोले- “यह महिलाओं को अधिकार देने का नहीं
नासिक की आईटी कंपनी में गंभीर आरोपों की जांच तेज
AKSHAYA TRITIYA 2026: अक्षय तृतीया पर आत्म विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के लिए ये 5 वस्तु खरीदना है शुभ!
मोबाइल छीनकर भागने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिंदापुर पुलिस ने बरामद किए 6 मोबाइल
हाइरॉक्स बेंगलुरु में बहादुरगढ़ का जलवा, राजेश रघुवंशी ने हासिल किया चौथा स्थान