
नई दिल्ली/- वजन में हल्के और किफायती कीमत में फैशनेबल गोल्ड ज्वैलरी की पेशकश करने वाले एक प्रमुख डी2सी ब्रांड, मेलोरा ने अपना एक अनूठा अवतार प्रेरित ज्वैलरी कलेक्शन लॉन्च किया है। यह कलेक्शन आधुनिकता का जश्न मनाता है और ज्वैलरी के क्षेत्र में वैकल्पिक आयामों में एक चलन की पेशकश करता है। ज्वैलरी का यह नया कलेक्शन एलियन्स की विशेषताओं से प्रेरित, अपारंपरिक, मिनिमल रूप में है। इसे हीरों और शेडेड ब्लू इनामेल के साथ तैयार किया गया है जोकि उस काल्पनिक दुनिया की झलक पेश करता
है।
मेलोरा ग्लोबल फैशन के ट्रेंड्स पर बहुत ही बारीक नजर रखता है और अपने कलेक्शन के हर डिजाइन को तैयार करने में अपनी पूरी मेहनत लगा देता है। इस लॉन्च के साथ मेलोरा ने हर दिन पहनी जाने वाली ज्वैलरी में मौजूदा ट्रेंड्स को शामिल करते हुए अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। मेलोरा के इस नवीनतम कलेक्शन में पेंडेंट्स, ईयररिंग्स, चूड़ियों और अंगूठियों की एक विशाल रेंज है, जिसमें आम ज्वैलरी से अलग हटकर, एलियन्स वाली, ज्यामितीय आकार की और लंबे डिजाइन वाली ज्वैलरी शामिल है। इसकी कीमत 12,000 रुपये से शुरू होती है।
इस लॉन्च के मौके पर दीपशिखा गुप्ता, सीनियर वीपी- डिजाइन, मेलोरा का कहना है, “कई सारे साप्ताहिक लॉन्च में से एक, जिस पर काम करना हमें सबसे अच्छा लगा, वो है अवतार-प्रेरित कलेक्शन। इस अपारंपरिक मिनिमल कलेक्शन को तैयार करने में भावी फैशन ट्रेंड ने प्रेरक के तौर पर काम किया है, जिसमें हीरे और ब्लू शेडेड इनामेल हैं। हमें लगता है कि हमारे ग्राहकों को भी यह नया कलेक्शन पसंद आएगा।”
मेलोरा के विषय में-
भारत के सबसे तेजी से बढ़ते डी2सी ब्रांडों में से एक, मेलोरा, कम वजन वाले और किफायती फैशनेबल सोने के आभूषण की पेशकश करता है (ज्यादातर मांग 20-50 हजार रुपये की कीमत के अंदर आती है)। मेलोरा ने अब तक देश के 3000 से अधिक शहरों/कस्बों/गांवों में अपनी मौजूदगी दर्ज की है और 10,000 से कम आबादी वाले गांवों से लेकर 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों तक हर जगह अपनी पहचान बनाई है।
यूएस, यूके, सिंगापुर और यूएई में हाल ही में विस्तारित डिलीवरी क्षमताओं के साथ, मेलोरा इस बात का पूरा ध्यान रख रहा है कि सोना हर दिन ही फैशनेबल हो!





More Stories
दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में रामलीलाओं की धूम: कुंभकर्ण-मेघनाद वध से भावुक हुए दर्शक, रावण के पुतले देंगे प्रदूषण और ट्रैफिक से बचने का संदेश
IGI एयरपोर्ट पर 4.03 करोड़ का सोना जब्त: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छड़ बनाकर छिपाया गया था 3.20 किलो सोना
नजफगढ़ में बेटे के विवाद ने लिया खूनी मोड़, बचाने पहुंची मां की चाकू लगने से मौत, पिता भी घायल
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा