नीलम कृष्ण पहलवान हवन-यज्ञ के साथ किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नीलम कृष्ण पहलवान हवन-यज्ञ के साथ किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

-दिचाऊं कलां वार्ड में भाजपा प्रत्याशी ने मांगा जीत का आर्शीवाद

नजफगढ़/- दिचाऊं कलां वार्ड से भाजपा प्रत्याशी नीलम कृष्ण पहलवान ने सनातनी परंपरा को निभाते हुए हवन-यज्ञ का अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर दिचाऊं कलां वार्ड के साथ-साथ नजफगढ़ क्षेत्र से भारी संख्या में समर्थकों ने हवन में आहूति डाली। साथ ही इस मौके पर दिचाऊं गांव के बुजुर्गों ने अपना जीत का आर्शीवाद दिया।


              भाजपा प्रत्याशी नीलम कृष्ण पहलवान पहले भी दो बार दिचाऊं कलां वार्ड से पार्षद रह चुकीं हैं। इस बार पहली बार वह एक राष्ट्रीय पार्टी यानी भाजपा से जुड़कर चुनाव लड़ रही हैं। मंगलवार को नांगलोई स्टैंड पर नीलम कृष्ण पहलवान ने अपने पति व पूर्व पार्षद कृष्ण पहलवान, परिजनों व समर्थकों के साथ मिलकर हवन-यज्ञ कर अपने चुनावी कार्यालय की शुरूआत की।

हवन के बाद नीलम कृष्ण पहलवानों ने सभी बुजुर्गों के पैर छू कर जीत का आर्शीवाद लिया। इस मौके पर समर्थकों ने नारे लगाकर अपना समर्थन दिया।
             इस अवसर पर नीलम कृष्ण पहलवान ने कहा कि हम अपने हर शुभ कार्य की शुरूआत सनातनी परंपरा के साथ शुरू करते हैं और आज भी उसी परंपरा के साथ चुनावी कार्यालय की शुरूआत की गई है। उन्होने कहा कि भरत सिंह परिवार को हमेशा ही समर्थकों का भारी समर्थन मिलता रहा है और भरत सिंह परिवार ने हमेशा क्षेत्र के विकास व लोगों के कामों को सर्वोपरी रखा है।

आगे भी हम इस परंपरा को यूं ही आगे बढ़ाते रहेंगे और मैं यह विश्वास दिलाती हूं कि भरत सिंह परिवार हर व्यक्ति जनसेवा से कभी पीछे नही हटेगा। इसके साथ ही उन्होने लोगों से जीत का आर्शीवाद मांगा।

भाई कृष्ण पहलवान ने कहा कि हम सब को एकजुट होकर जीत के लिए काम होगा। तभी हम क्षेत्र का विकास सही तरीके से कर पायेंगे। वहीं दिचाऊं कलां वार्ड के भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि इस बार  दिचाऊं कलां वार्ड से जीत का रिकार्ड बनेगा और नीलम कृष्ण पहलवान पूरी दिल्ली में सबसे ज्यादा मतों से विजयी होंगी।

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पूर्व शिक्षक बीबी जी मास्टर धर्मबीर सिंह ने कहा कि दिचाऊं कलां गांव हर बार की तरह इस बार भी तन-मन-धन से नीलम कृष्ण पहलवान के साथ खड़ा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox