एकनाथ शिंदे ने लगाई ठाकरे परिवार में सेंध, बाल ठाकरे के पोते निहार आये एकनाथ शिंदे के साथ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एकनाथ शिंदे ने लगाई ठाकरे परिवार में सेंध, बाल ठाकरे के पोते निहार आये एकनाथ शिंदे के साथ

-कहा- मैं एकनाथ शिंदे के साथ, उनके लिए करूंगा प्रचार

मुंबई/- शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पोते निहार ठाकरे ने कहा है कि वह पार्टी के एकनाथ शिंदे धड़े का समर्थन करते हैं और आगामी अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव के साथ-साथ मुंबई नगर निकाय चुनावों में शिंदे गुट के लिए प्रचार करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने चुनावी राजनीति में शामिल होने से भी इंकार नहीं किया। आपको बता दें कि अंधेरी ईस्ट असेंबली सीट पर 3 नवंबर को उपचुनाव होना है। भाजपा ने शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े द्वारा समर्थित उम्मीदवार मुर्जी पटेल को मैदान में उतारा है। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी की रुतुजा लटके उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।
               इस साल जून में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पिछली महाराष्ट्र सरकार को शिंदे गुट के विद्रोह के बाद सत्ता से बेदखल होना पड़ा था। उसके बाद शिंदे और उद्धव गुट के लिए यह पहला बड़ा चुनावी मुकाबला है। बाल ठाकरे के बड़े बेटे बिंदुमाधव ठाकरे के पुत्र निहार पेशे से वकील हैं। वह सुप्रीम कोर्ट में चल रही ‘असली शिवसेना किसकी’ की लड़ाई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कानूनी टीम का भी हिस्सा हैं। उनके पिता बिंदुमाधव और मां मीना का 1996 में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। निहार ठाकरे कहते हैं कि एकनाथ शिंदे मेरे दिवंगत दादा की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और इसलिए मैंने मुख्यमंत्री का समर्थन करता हूं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox