स्टिंग पर भाजपा पर भड़के मनीष सिसोदिया, कहा भाजपा मुझे गिरफ्तार करे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्टिंग पर भाजपा पर भड़के मनीष सिसोदिया, कहा भाजपा मुझे गिरफ्तार करे

-सीबीआई रेड में मिला झुनझुना, भाजपा हुई आप पर आक्रामक, मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली/- दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की शराब नीति को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी लगातार शराब नीति में भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है। इसी क्रम में बीजेपी ने गुरुवार को एक और स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी कर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधां तो वहीं, इस पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर ये स्टिंग सही है, तो बीजेपी इसे सीबीआई को दे और जांच एजेंसी मुझे गिरफ्तार करे।  
               मनीष सिसोदिया ने बीजेपी के स्टिंग पर कहा कि इन्होंने मेरे यहां सीबीआई की रेड करवाई, कुछ नहीं मिला. लॉकर तलाशा गया, बच्चे का झुनझुना मिला। अब ये स्टिंग.लेकर आए हैं. मैं बीजेपा से कहना चाहता हूं कि इस स्टिंग के वीडियो को सीबीआई को दें सीबीआई इसकी जांच करे मुझे गिरफ्तार कर लें इस स्टिंग की जांच होनी चाहिएं, अगर ये सही है तो मुझे सोमवार तक गिरफ्तार कर लिया जाए, नहीं तो आप समझ लें कि ये साजिश पीएम दफ्तर में रची गईं
                दरअसल, दिल्ली में सीबीआई शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही है। हाल ही में जांच एजेंसी ने मनीष सिसोदिया के घर पर छापे भी मारे थे। बीजेपी लगातार इस मामले में केजरीवाल सरकार को घेर रही हैं बीजेपी ने गुरुवार को भी एक वीडियो जारी किया था। वीडियो जारी कर बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दिल्ली में नई राजनीति का दावा करने वाले लोगों का शराब जैसे जैसे पुराना हो रहा है कई तथ्य सामने आ रहे है। सोशल मीडिया में आरोपी नंबर 9 अमित अरोड़ा पूरी जानकारी दे रहा है। भारत मे दो बड़े ब्रांड है और उनके द्वारा 60 और 100 करोड़ रुपए देने की बात है। पहली बार सरकार कमीशन तय कर रही है। इन कमीशन का इस्तेमाल गोवा और पंजाब के चुनाव में किया गया। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर तुमसे कोई पैसा मांगे तो स्टिंग कर लेना, हम उसी के आधार पर कार्यवाही करेंगे। अब ये स्टिंग सामने आ गया है।  
             वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा था कि दिल्ली के राजस्व की चोरी कर के 165 फीसदी को 1 फीसदी कर दिया। स्टिंग मास्टर का स्टिंग हो रहा है। दिल्ली ही नहीं पंजाब में भी यही मॉडल बनाया। डीसीसी डायरेक्ट कैश कलेक्शन के फॉर्मूले पर अरविंद केजरीवाल हैं बीजेपी नेता मनजिंदर सिरसा ने कहा कि इसमें करप्शन के साथ साथ काला धन को सफेद किया गया।  

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox