नौकरी घोटाले में बिहार-दिल्ली समेत 25 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नौकरी घोटाले में बिहार-दिल्ली समेत 25 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी,

-गुरुग्राम स्थित तेजस्वी के निर्माणाधीन मॉल में भी पहुंची सीबीआई

बिहार/दिल्ली/- लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में बिहार समेत दिल्ली व हरियाणा के 25 ठिकानों पर सीबीआई ने छापा मारा है। इससे पहले सीबीआई आज सुबह राजद के चार बड़े नेताओं के घर पहुंची थी। इस बीच खबर है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की संपत्तियों की जांच के लिए उनसे जुड़े ठिकानों पर भी सीबीआई की टीम पहुंची है।
              जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के सेक्टर-71 स्थित अर्बन क्यूब्स मॉल में भी सीबीआई की टीम पहुंची है। मॉल अभी निर्माणाधीन है। टीम के सुबह 10 बजे के आसपास पहुंचने की प्राथमिक सूचना है। कथित तौर पर मॉल में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की हिस्सेदारी है। अर्बन क्यूब सेक्टर-71 म़ॉल का निर्माण व्हाइट लैंड कार्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बिहार में राजद सांसद अशफाक करीम, फैयाज अहमद के अलावा एमएलसी सुनील सिंह और पूर्व एमएलसी सुबोध राय के आवास पर सीबीआई की टीमें पहुंची हैं। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने नौकरी घोटाले में कथित जमीन को लेकर छापेमारी की है।
              इस मामले में सीबीआई ने तीसरी बार बिहार में छापेमारी की है। इससे पहले राजद के पूर्व विधायक और लालू यादव के ओएसडी भोला यादव को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। उनके कई ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी। वहीं सीबीआई के छापे पर एमएलसी सुनील सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया है। उन्होंने इस छापे को राजनीति से प्रेरित बताया। कहा, यह जानबूझकर किया जा रहा है। इसका कोई मतलब नहीं है। वे यह सोचकर ऐसा कर रहे हैं कि डर के मारे विधायक उनके पक्ष में आएंगे।
               दरअसल, ये मामला साल 2004-2009 के रेलवे भर्ती घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि लालू यादव जब रेल मंत्री थे तब उस समय नौकरी के बदले जमीन देने के लिए कहा जाता था। चूंकि, पैसे लेने में रिस्क था इसलिए नौकरी के बदले जमीन ही ली जाती थी। वहीं इस तरह के अवैध काम को अंजाम देने के लिए लालू के उस समय के व्ैक् भोला यादव को ही जिम्मेदारी दी गई थी।
             खबर है कि सीबीआई ने राजद सांसद अशफाक करीम के घर पर भी छापा मारा है। सीबीआई के कई अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे हैं। यह छापेमारी भी लैंड स्कैम के संबंध में बताई जा रही है।

सीबीआई नहीं यह भाजपा की छापेमारीः मनोज झा
राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सीबीआई की छापेमारी पर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, यह ईडी, आईटी या सीबीआई की छापेमारी नहीं, बल्कि यह भाजपा की छापेमारी है। क्योंकि, ये एजेंसियां अब भाजपा के अधीन काम करती हैं। उन्होंने कहा, केंद्रीय एजेंसियां अब भाजपा की स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं। बिहार में आज फ्लोर टेस्ट है और यहां क्या हो रहा है? इसका अंदाजा हो गया है। उन्होंने कहा, हमारे डिप्टी सीएम ने कल ही बैठक में कहा था कि भाजपा अब इस स्तर पर पहुंचेंगी। 24 घंटे भी नहीं लगे औ वे इतना नीचे गिर गए। उन्होंने कहा, नाराजगी इस बात की है कि उनके हिसाब से सरकार नहीं चली? जनकल्याण के लिए गठबंधन को बदल दिया गया।

भाजपा किसी को फंसाती नहींः संजय जायसवाल
सीबीआई छापों पर भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा किसी को फंसाती नहीं है। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद शिकायत की थी कि बिस्कोमान से करोड़ों रुपये पकड़े गए हैं। हो सकता है कि यह (छापे) उसी का हिस्सा हो।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox