राहुल गांधी को मनाने में जुटे कांग्रेसी, देशहित में लोगों की भावनाओं को समझे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राहुल गांधी को मनाने में जुटे कांग्रेसी, देशहित में लोगों की भावनाओं को समझे

नई दिल्ली/- कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव अगले महीने में होना है लेकिन अभी तक कांग्रेसियों में अध्यक्ष पद को लेकर कोई रूचि नही दिखाई दे रही है। हालांकि कुछ लोग अभी भी चाहते हैं कि कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार से ही हो जिसे लेकर राहुल गांधी को अध्यक्ष पद के लिए मनाने का काम जोरशोर से शुरू हो चुका हे। लेकिन अभी भी राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद को लेकर कोई सक्रियता नही दिखाई है। इसके अलावा अभी तक किसी दूसरे कांग्रेसी नेता ने भी अध्यक्ष पद को लेकर कोई दावेदारी पेश नही की है। जिसपर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राहुल गांधी से अपील करते हुए कहा कि राहुल गांधी देशभर के कांग्रेसियों की भावनाओं समझे और देशहित में अध्यक्ष पर स्वीकार कर पार्टी की बागडोर संभाले।
                 उन्होंने कहा कि पार्टी में एकतरफा राय राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के समर्थन में है। इसके साथ ही गहलोत से कहा कि अगर राहुल पार्टी के अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो इससे कांग्रेसी निराश होंगे।पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर जारी अटकलों के बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनना चाहिए। उन्होंने कहा,’राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो इससे देश में कांग्रेस में निराशा आएगी। कई लोग घर बैठ जाएंगे और हम लोगों को तकलीफ होगी। उनको (राहुल गांधी) पूरे देश के आम कांग्रेसजनों की भावना समझते हुए यह पद स्वीकार करना चाहिए।’
              गहलोत ने कहा कि पार्टी के भीतर भी एक राय राहुल गांधी को नया अध्यक्ष बनाने के पक्ष में है। उन्होंने कहा, ’एकतरफा राय उनके अध्यक्ष बनने के समर्थन में है तो मैं समझता हूं कि उन्हें इसे स्वीकार करना चाहिए।’ उन्होंने कहा,’ यह गांधी या गैर गांधी परिवार की बात नहीं है। यह तो संगठन का काम है कोई प्रधानमंत्री तो बन नहीं रहा।’ इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ’बीते 32 साल में इस परिवार का कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री या मुख्यमंत्री नहीं बना तो फिर (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी जी इस परिवार से डरते क्यों हैं, (दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद) केजरीवाल को कहना पड़ता है कि 75 साल में कुछ नहीं हुआ देश में। तो सब लोग कांग्रेस पर ही हमला क्यों करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी और देश का डीएनए एक है।’
                राजस्थान के सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने बीते 75 साल में देश में लोकतंत्र को जिंदा रखा है। उसकी बदौलत ही आज मोदी देश के प्रधानमंत्री व केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा,’ कांग्रेस कहीं जाने वाली नहीं है। इस प्रकार की बातें कर उन्होंने कहा कि लोगों को गुमराह किया है। 75 साल में देश में कुछ नहीं हुआ। 75 साल में कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र को जिंदा रखा इसलिए इस देश में आज प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री का नाम अरविंद केजरीवाल है। अगर लोकतंत्र नहीं होता तो ये प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री कैसे बनते। यह देश को कांग्रेस की देन है।’
                उन्होंने कहा, ’2023 में होने वाला अगला चुनाव जीतेंगे फिर 2024 के चुनाव में मोदी के लिए आसान खेल नहीं है। लगता अभी उनको है, लेकिन मेरा मानना है कि जिस प्रकार से उनकी खुद की घेराबंदी हो रही है और जिस प्रकार बिहार में नीतीश कुमार ने उनको झटका दिया है उसके बाद महंगाई व बेरोजगारी का मुद्दे को लेकर कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में किए गए आंदोलन से मोदी सरकार हिल चुकी है और 2024 में कुछ भी परिणाम हो सकते हैं।’ गहलोत ने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है और पार्टी इसको लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाए रखेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox