देश की राजनीति का शुद्धिकरण करना जरूरी- सत्यनारायण मोर्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश की राजनीति का शुद्धिकरण करना जरूरी- सत्यनारायण मोर्या

-सर्व लोकहित समाज पार्टी का पहला कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ स्थित सैनी धर्मशाला में सर्व लोकहित समाज पार्टी द्वारा अपने पहले कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण मौर्या ने कहा कि देश में राजनीति का अपराधिकरण हो चुका है जिसकारण आमजन तक योजनाओं का लाभ नही पंहुच पा रहा हैं। हमने सर्वलोकहित समाज पार्टी का गठन इसी उद्देश्य को लेकर किया है कि हम सब मिलकर देश की राजनीति का शुद्धिकरण करेंगे और इसे अपराधियों व पूंजीपतियों से मुक्त बनाकर देश की सत्ता ईमानदार व योग्य उम्मीदवारों को सौंपेंगे।        
                    समारोह में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा की अगुवाई में मुख्य अतिथि के तौर पर सर्व लोकहित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण मौर्य व वरिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय संयोजक राम वकील आनंद ने शिरकत करते हुए दीप प्रज्वलन किया। इसके उपरांत राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट संगीता सिन्हा द्वारा संविधान प्रस्तावना प्रस्तुति पेश की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के अलावा गणमान्य कार्यकर्ताओं व सम्मानजनक अतिथियों जिसमें रामदुलार नेताजी, राधा सिंह शाक्य, अमरिंदर सिंह, रामरतन, पूनम मोर्या, राणा प्रताप, अंजना सिंह, अमन खान, विभा सक्सेना, रवीश यादव, प्रियंका सिंह व अंशु सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण मौर्य ने सबसे पहले पार्टी के नाम का विश्लेषण करते हुए कहा कि जिससे समस्त समाज का हित हो उसे सर्व लोक हित समाज पार्टी कहते हैं। उनके अनुसार राजनीति पर जब तक अपराधी व उद्योगपतियों का कब्जा बरकरार रहेगा और पूंजी पतियों के पैसे से सरकार बनती और बिगड़ती रहेगी तब तक देश में आम आदमी का भला नही हो सकता। इसके अलावा जब तक जातिगत व भेदभाव भरी भावना राजनीति में पनपती रहेगी तब तक समाज में हिंसा, आतंकवाद, भ्रष्टाचार व महंगाई का बोलबाला रहेगा और आमजन इसकी आग में जलता रहेगा।

देश में ईमानदार व स्वच्छ राष्ट्रीय राजनीति के लिए सबसे पहले अपराधियों, बाहुबलियों, धनकुबेरों व भ्रष्टाचारियों  के चंगुल से राजनीति का मुक्त होना बेहद जरूरी है। यदि आगामी समय में सर्व लोकहित समाज पार्टी को सत्ता संभालने का अवसर मिला तो सबसे पहले हमारी पार्टी का पहला मुख्य काम राजनीति में शुद्धिकरण करने का काम करेगी। जब राजनीति में सुधार हो जाएगा तो हमारा देश अपने आप ही स्वच्छ व विकास की डगर पर चलता नजर आएगा। जिस दिन हमारी पार्टी अपने इस लक्ष्य में सफल हो गई, उस दिन गंदी राजनीति की दीवारें हिलने लगेंगी और एक भूकंप जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी और गंदी राजनीति की इमारत भरभरा कर खुद ही गिर जाएगी।
               कार्यक्रम के अंतिम चरण में उपस्थित सभी लोगों ने सर्व लोकहित समाज पार्टी की हर लोकहित से जुड़ी नीति के साथ निरंतर जुड़े रहने की एक साथ शपथ ली और अन्य लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का भरोसा दिलाया। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि सर्व लोकहित समाज पार्टी के मुख्य उद्देश्य से समानतावादी विचारधारा से जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि हम भ्रष्ट नीतियों को पूरी तरह से निष्क्रिय करते हुए स्कूल-कॉलेज, प्रशिक्षण संस्थान व अस्पतालों को प्राथमिकता देंगे। वहीं महिलाओं को समानता के अधिकार के तहत पार्टी में 50 प्रतिशत की बराबर की भागीदारी सुनिश्चित करने के अलावा सुरक्षित वातावरण देने का काम करेगें। साथ ही लोगों को व्यवसाय के साधन जुटाकर देश से बेरोजगारी, गरीबी व भुखमरी को दूर करने के लिए हमारी पार्टी पूरी तरह से वचनबद्ध व दृढ़ संकल्पित है और आगामी दौर में भी यह प्रक्रिया सार्थक तौर पर निरंतर जारी रहेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया और प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का आभार जताया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox