दिल्ली में मासूम नही सुरक्षित, बच्चियों के साथ बढ़ रही दरिंदगी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में मासूम नही सुरक्षित, बच्चियों के साथ बढ़ रही दरिंदगी

-दिल्ली में रविवार को 6 से 13 साल की 3 बच्चियों के संग रेप

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/– राजधानी दिल्ली में लगातार मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। मासूम बच्चियां दरिंदों के निशाने पर हैं। रविवार को अलग-अलग जगहों पर हैवानों ने 6 से 13 साल की 3 मासूमों को अपनी हवस का शिकार बनाया है। कहीं घर में नाबालिग को अकेला देखकर रिश्तेदार ने आबरू लूटी तो कहीं अपहरण करके मासूम के साथ दरिंदगी की गई।
                लक्ष्मी नगर में शनिवार शाम को पार्क में खेल रही छह साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची को चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। पीड़िता शकरपुर में रहती है। पिता रिक्शा चालक हैं। बच्ची शनिवार शाम को पार्क में खेल रही थी तभी अंजान शख्स उसे यमुना खादर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची घर लौटी तो घटना का पता चला।
               दयालपुर में ऑटो में 12 साल की बच्ची का अपहरण कर चालक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने अपहरण, पॉक्सो और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 12 साल की पीड़िता कक्षा छह की छात्रा है। उसके पिता साप्ताहिक बाजार में काम करते हैं। छात्रा 28 जून की रात को सात साल के भाई के साथ गली में खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला सोनू ऑटो लेकर आया और दोनों को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। वजीराबाद के जंगल में ले जाकर आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
             जैतपुर में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ रिश्तेदार ने ही दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपी रिश्तेदार अपने घर से फरार है। पीड़ित बच्ची मिठापुर गांव में रहती है। पीड़िता ने बताया कि वह जब घर पर अकेली थी तब उसके जीजा आए और उसे अकेला देखकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बात वारदात की। शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया तो परिजनों को जानकारी हुई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox