आप के उम्मीदवार के खिलाफ हुए एफआईआर दर्ज करने के आदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आप के उम्मीदवार के खिलाफ हुए एफआईआर दर्ज करने के आदेश

-उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की बढ़ सकती है मुश्किलें

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में 23 जून को होने जा रहे राजेंद्र नगर उपचुनाव में आप के उम्मीदवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश के बाद आप की व दुर्गेश पाठक की मुश्किले बढ़ गई हैं। चुनाव प्रचार में बच्चों से काम कराने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से की गई शिकायत के आधार पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने दिल्ली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने को कहा है। बाल अधिकारों की रक्षा करने वाली संस्था ने मुख्य चुनाव आयुक्त को भी लिखा है और आचार संहिता के उल्लंघन की बात कही है।
               दोनों ही लेटर में एनसीपीसीआर ने कहा है कि उसे दिल्ली बीजेपी चीफ आदेश गुप्ता की ओर से शिकायत मिली थी। संस्था ने लेटर में कहा, ’’सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है जिसमें दिख रहा है कि छोटे बच्चों का इस्तेमाल सस्ते श्रमिक के रूप में पंपलेट बांटने, पोस्टर चिपकाने, बैनर टांगने और चुनावी रैलियों में किया जा रहा है। बता दें कि राजेंद्र नगर सीट से आप ने दुर्गेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है।  
                एनसीपीसीआर ने आगे कहा, ’’कथित तौर पर बच्चों को प्रति दिन 100 रुपए देकर उनका शोषण किया जा रहा है, उन्हें दुर्गेश पाठक और आम आदमी के पंपलेट देकर भटकने के लिए छोड़ दिया जाता है। चुनावी गतिविधियों में बाल श्रम साफ तौर पर आचार संहिता का उल्लंघन है। शिकायतकर्ता आदेश गुप्ता ने कहा कि दुर्गेश पाठक खुद दिल्ली बाल संरक्षण आयोग के सदस्य हैं और आयोग के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से पाठक की उम्मीदवारी खारिज करने की भी मांग की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox