झज्जर पुलिस ने किया मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झज्जर पुलिस ने किया मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश

-एक नाबालिग सहित तीन आरोपी काबू -आरोपियों की निशानदेही पर अलग अलग स्थानों से चुराई हुई 05 मोटरसाइकिलें बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- : झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। मोटरसाइकिल चोर गिरोह में शामिल एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को काबु करने में कामयाबी हासिल की गई है। गिरफ्त में आए आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 05 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।
                बहादुरगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीएसपी बहादुरगढ़ पवन कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर 06 बहादुरगढ़ की टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक गिरोह के तीन आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की गई है। उन्होंने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उन पर अंकुश लगाने तथा चोरी व अन्य अपराधिक वारदातों के दोषियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री वसीम अकरम द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना प्रबंधक सेक्टर 6 बहादुरगढ़ निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम द्वारा गहनता से कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर गिरोह के तीन आरोपी को काबू किया गया है। थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ काबू किया गया था। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा हुआ था। जिसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों को काबू किया गया। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही अजय कुमार व बिजेंदर सिंह की पुलिस टीम द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को काबू किया गया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान सन्नी निवासी गांव मांडोठी जिला झज्जर के तौर पर की गई।
                 पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में बहादुरगढ़ क्षेत्र से हुई मोटरसाइकिल चोरी की अलग-अलग पांच वारदातों के संबंध में जानकारी मिली। चोरी की उपरोक्त वारदातों में शामिल मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा हुआ। गिरफ्त में आए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए 03 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम द्वारा तत्परता एवं गहनता से कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर गिरोह में शामिल एक नाबालिग व एक अन्य आरोपी को काबु किया गया। मोटरसाइकिल चोर गिरोह में शामिल पकड़े गए एक आरोपी की पहचान टीनू निवासी गांव छुड़ानी जिला झज्जर के तौर पर हुई। गिरफ्त में आए आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चोरीशुदा 05 मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पकड़े गए नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। पकड़े गए दूसरे आरोपी टीनू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की गहनता से जांच पड़ताल लगातार जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox